Dream Girl Movie Review, Rating, Box Office Collection: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurana) और नुसरत भरूचा (Nushrat Bharucha) की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ (Dream Girl) 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के मार्निंग शोज को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं फिल्म की एडवांस बुकिंग भी अच्छी हुई है। ट्रेड पंडित गिरिश जौहर ने ऐसा अनुमान लगाया है कि फिल्म ओपनिंग डे पर 8-10 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है। वहीं फिल्म का वीकेंड कलेक्शन 30 करोड़ रुपए हो सकता है। फिल्म जानकारों का कहना है कि ‘ड्रीम गर्ल’ (Dream Girl) आयुष्मान खुराना के करियर की बड़ी ओपनर साबित हो सकती है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म को पांच में चार स्टार्स देते हुए विनर बताया है।

फिल्म की कहानी

आयुष्मान खुराना फिल्म में पूजा नाम की लड़की का रोल अदा कर रहे हैं। रामलीला में सीता मां का रोल अदा करने वाले आयुष्मान खुराना की नौकरी एक दिन नाईट कॉल सेंटर में लग जाती है। जहां पर वह पूजा नाम की लड़की बनकर लोगों से फोन पर बात करते हैं। अपनी मीठी-मीठी बातों से लोगों का दिल जीतने वाले आयुष्मान खुराना से लड़की से लेकर लड़का तक प्यार करने लगता है। कहानी का राज यही है कि आखिर पूजा का सच सामने कैसे आता है और क्या होता है? फिल्म में नुशरत आयुष्मान की गर्लफ्रेंड बनी है। ट्रेड पंडितों और पब्लिक के मुताबिक, फिल्म मनोरंजन से भरपूर और पैसा वूसल है।

Live Blog

Dream Girl: पढ़ें फिल्म से जुड़े लाइव अपडेट्स

Highlights

    12:01 (IST)13 Sep 2019
    डायरेक्टर की भी हो रही तारीफ

    बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस के मुताबिक, ड्रीम गर्ल एक ब्रिलियंट फिल्म है। फिल्म फुल एंटरटेनमेंट से भरपूर है, कहीं एक पल भी आपको बोर नहीं करती। फिल्म का निर्देशन शानदार और स्क्रीनप्ले कमाल का है। यह तय है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित होगी।

    11:28 (IST)13 Sep 2019
    फिल्म ब्लॉकबस्टर

    ड्रीम गर्ल को पब्लिक के अलावा क्रिटिक्स के भी पॉजिटिव रिव्यूज मिले हैं। वहीं लोग इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। माना जा रहा है कि फिल्म की पहले दिन की कमाई की तुलना में वीकेंड में करीब 25 प्रतिशत की ग्रोथ हो सकती है।

    11:10 (IST)13 Sep 2019
    आर्टिकल 15 के बाद फिर छाए आयुष्मान

    आयुष्मान खुराना ने आर्टिकल 15 के बाद एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीत लिया है। देखिए सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन्स-

    11:02 (IST)13 Sep 2019
    कुछ लोगों का रास नहीं आई ड्रीम गर्ल

    जहां सोशल मीडिया पर ड्रीम गर्ल की जमकर तारीफ हो रही है। वहीं कुछ लोगों ने फिल्म को निगेटिव रिव्यूज भी दिए हैं। एक यूजर ने लिखा- मंगल मिशन ने 200 करोड़ की कमाई कर डाली है। जिसमें भारतीय वैज्ञानिकों को मूर्ख बताया गया है। आज लोग ड्रीम गर्ल को एंटरटेनर बता रहे हैं, साफ है कि पब्लिक मनोरंजन के नाम पर कुछ भी चाहती है।

    10:42 (IST)13 Sep 2019
    100 करोड़ की कमाई

    आयुष्मान खुराना के फैन्स का कहना है कि वह उम्मीद करते हैं कि ड्रीम गर्ल 100 करोड़ की कमाई करने में सफल रहे। एक यूजर ने लिखा- उम्मीद करता हूं कि आयुष्मान की ड्रीम गर्ल बॉक्स ऑफिस पर ड्रीम रन भी करेगी।

    10:17 (IST)13 Sep 2019
    वन मैन शो

    लोगों को ड्रीम गर्ल फिल्म की स्टोरी पसंद आ रही है। लोग फिल्म की कहानी की तारीफ सोशल मीडिया पर भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- जो ट्रेलर में वादा किया गया था वैसा ही मिला। यह आयुष्मान खुराना का यह वन मैन शो है। फिल्म की कहानी को बखूबी लिखा गया है।

    09:58 (IST)13 Sep 2019
    आमिर के बाद आयुष्मान

    आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल को लेकर जमकर तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि आमिर खान के बाद आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के ब्रिलियंट एक्टर हैं।

    09:27 (IST)13 Sep 2019
    नुशरत भी कर रहीं अच्छी फिल्मों का चुनाव

    नुशरत के लिए गिरिश जौहर ने लिखा- ''नुशरत एक यंग और नई टैलेंट हैं। वह इंडस्ट्री की लकी स्टार है, उनकी अभी तक की सारी फिल्में हिट रही हैं। उन्होंने भी अभी तक अच्छी फिल्मों का चुनाव किया है।''

    09:02 (IST)13 Sep 2019
    ट्रेड एनालिस्ट गिरिश जौहर की बात

    हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में ट्रेड एनालिस्ट गिरिश जौहर ने कहा, ''आयुष्मान खुराना इस वक्त परफेक्ट ग्रोथ फेस में हैं और सही स्टोरीज का चुनाव कर रहे हैं। स्टोरी अलग तरह की कहानियां बयां करती है। कहानी की सबसे अच्छी बात यह है कि वह साफ-सुथरी, एक लय में है, जिसे परिवार से साथ बैठकर देखा जा सकता है। ट्रेलर को शानदार रिस्पॉन्स मिलने के बाद फिल्म को फिल्म से उम्मीदें बढ़ गई हैं। हालांकि सारी बातें माउथ पब्लिसिटी पर निर्भर करती हैं।''

    08:47 (IST)13 Sep 2019
    'कंटेंट के राजा'

    फिल्म की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। एक यूजर ने लिखा- आयुष्मान ने ड्रीम गर्ल में एक तरह का रोल किया है। इसमें कोई शक नहीं है कि आयुष्मान कंटेंट के राजा हैं।

    08:35 (IST)13 Sep 2019
    फिल्म एनालिस्ट बोले- ड्रीम गर्ल विनर

    फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने रिव्यू में ड्रीम गर्ल को विनर बताया है। फिल्म को उन्होंने पांच में से 4 स्टार्स दिए हैं। रिव्यू में लिखते हैं- आयुष्मान खुराना लगातार सपनों के पीछे भाग रहे हैं। ह्यूमर के साथ फुल एंटरटेनमेंट है। आयुष्मान और अन्नू कपूर शानदार हैं।

    08:04 (IST)13 Sep 2019
    फैन्स बोले मजा आने वाला है

    आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल के मार्निंग शोज में ही फैन्स की भारी भीड़ पहुंच रही है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- फिल्म को देखने के लिए थियेटर आ गया हूं, लगता है कि बहुत मजा आने वाला है।

    08:02 (IST)13 Sep 2019
    लोग बोले फिल्म होगी हिट

    एक्टर मनीष मल्होत्रा ने फिल्म को लेकर लेकर लिखा- मैं ड्रीम गर्ल के बारे में शानदार बातों को सुनने के बाद इस बार पर श्योर हूं कि आयुष्मान खुराना की यह फिल्म हिट होगी।