Dream Girl 2 Poster: आयुष्मान स्टाररर ‘ड्रीमगर्ल’ का नया पोस्टर रिलीज हो गया है, जिसमें पूजा का चेहरा रिवील किया गया है। आयुष्मान खुराना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर नए पोस्टर को शेयर किया है। जिसे देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। पूजा के लुक में आयुष्मान काफी खूबसूरत दिख रहे हैं। पूजा के साथ-साथ करम का लुक भी दिखाया गया है।

तस्वीर में पूजा के लुक में आयुष्मान ग्लिटरी लहंगा पहने हाथ में लिपस्टिक लिए नजर आ रहे हैं। सामने एक शीशा है, एक तरफ पूजा अपने अंजाज में नजर आ रही है और दूसरी तरफ सफेद रंग की कमीज में करम नजर आ रहा है। कैप्शन में आयुष्मान ने लिखा,”ये तो सिर्फ पहली झलक है, शीशे में दिख रहीं चीजें जितनी दिख रही हैं उससे भी खूबसूरत हैं।”

फिल्म का ये पोस्टर फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरा है। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, दर्शक की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया पर भी ‘ड्रीम गर्ल 2’ के बारे में खूब चर्चा हो रही है। ये फिल्म मनोरंजन से भरपूर होने वाली है।

ये फिल्म साल 2019 में आई ‘ड्रीम गर्ल’ का सीक्वल है। पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर सफल था और दर्शकों को फिल्म काफी पसंद आई थी। लड़की बने आयुष्मान खुराना दर्शकों को थिएटर तक खींच ही लाए थे। इस बार भी मेकर्स को उम्मीद है पूजा का चार्म दर्शकों को अपनी ओर अट्रैक्ट कर पाएगा। अभी सिर्फ फिल्म के पोस्टर से दर्शकों को टीज किया जा रहा है, जल्द ही इसका ट्रेलर भी सामने आएगा।

कुछ दिन पहले ही फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था। जिसमें करम पर्दे के पीछे से झांक रहा था और पर्दे के पीछे लड़की की परछाई थी। ये फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसे एकता आर कपूर और शोभा कपूर ने प्रोड्यूस किया है और इसका डायरेक्शन राज शांडिल्य ने किया है। ये फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ का सीक्वल है। जिसमें अनु कपूर, विजय राज, मनजोत सिंह और अभिषेक बेनर्जी हैं। फिल्म के पहले पार्ट में आयुष्मान खुराना के साथ नुसरत भरूचा अहम किरदार में थीं। जबकि इस पार्ट में उनकी जगह अनन्या पांडे नजर आने वाली हैं।