अजय देवगन की फिल्म ‘फूल और कांटे’ तो याद होगी। इससे एक्टर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था और पहली ही फिल्म से हिट हो गए थे। उनके साथ इसमें एक्ट्रेस मधू थीं। उन्होंने भी इसके जरिए काफी लाइमलाइट चुराई थी। इसके बाद उन्होंने राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘रोजा’ 1992 में बवाल मचाया था। इसमें उन्हें काफी पसंद किया गया था। फिर कुछ समय के बाद वो पर्दे से दूर हो गईं। ऐसे में अब मधू एक बार फिर से चर्चा में हैं वो भी अपने लुक को लेकर। 54 साल की उम्र में वो गजब ढा रही हैं।
दरअसल, मधू का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें इवेंट में रैंप के पास खड़े होकर पोज देते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में देख सकते हैं कि पीछे से कुछ लोग रैंप की सफाई कर रहे हैं। एक्ट्रेस के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और खूब रिएक्शन दे रहे हैं। अगर लोगों की प्रतिक्रिया की बात की जाए तो इस पर एक ने लिखा, ‘OMG अभी तक वैसे ही दिख रही हैं।’ दूसरे ने लिखा, ‘ये पीछे सफाई चल रही है और मैडम पोज देने में लगी हुई हैं।’ तीसरे ने लिखा, ‘ये अभी भी 90s के जैसी ही हैं।’ इसके साथ ही एक अन्य ने लिखा, ‘क्या है वो वही हैं, शाम है धुआं-धुआं की एक्ट्रेस।’ इसी तरह से लोग इस पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं।
अब अगर वीडियो में 90 के दशक की एक्ट्रेस के लुक की बात की जाए तो उन्होंने इसमें चमकीली पेंट और ब्लैक कलर का टॉप कैरी किया है। इसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है। उन्होंने लाइट मेकअप, सिर पर चश्मे को लगाए और बंधे बालों के साथ लुक को कंप्लीट किया है।
हिंदी से साउथ में किया काम, अभी भी हैं एक्टिव
आपको बता दें कि फिल्म ‘रोजा’ और ‘फूल और कांटे’ से हिट होने वाली एक्ट्रेस मधू ने केवल हिंदी में बल्कि साउथ में भी काम किया है। वो अब आज एक बार फिर से पर्दे पर एक्टिव हो गई हैं। उन्हें आखिरी बार 2023 में तमिल मूवी ‘Sweet Kaaram Coffee’ में देखा गया था। इसमें उन्होंने कावेरी का रोल प्ले किया था।