भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की फैन फॉलोइंग देश ही नहीं विदेशों में भी है। उनके गानों और फिल्मों को ना केवल उत्तर प्रदेश और बिहार में ही देखा जाता है बल्कि नेपाल में भी लोग खूब सुनते और देखते हैं। अक्सर देखने के लिए मिलता है कि भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग भी नेपाल में खूब होती है। ऐसे में आपको उनकी नेपाल की क्रेजी फैन सौम्या पोखरेल (Somya Pokhrel) तो याद होंगी। ये नेपाल की वही एक्ट्रेस है, जिसे टैटू गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने खेसारी के साथ म्यूजिक वीडियो भी किया है। इंडस्ट्री में उन्होंने पवन सिंह को लेकर काफी बवाल मचा दिया था। पावरस्टार को पहचानने से इनकार कर दिया था और अब है कि वो उनके गानों पर रील्स वीडियो बनाती हैं।

दरअसल, खेसारी लाल यादव की टैटू गर्ल (Khesari Lal Yadav Tattoo girl) यानी की सौम्या पोखरेल भोजपुरी स्टार की जबरा फैन हैं। उन्होंने अपने हाथ पर एक्टर की तस्वीर गुदवा रखी है। नेपाल में जब खेसारी किसी इवेंट में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे तो उनकी मुलाकात सौम्या से हुई थी। वो उनसे मिलने के बाद फूट-फूटकर रोई थीं। इसके बाद ट्रेंडिंग स्टार के साथ उन्होंने एक वीडियो भी शूट किया था। इसी दौरान लाइमलाइट में आने के बाद उन्होंने पवन सिंह को पहचानने से भी इनकार कर दिया था, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई थी भद्दी गालियां भी दी थी। उनके सपोर्ट में खेसारी आए थे तो उन्हें भी ट्रोल्स का सामना करना पड़ा था।

अब पवन सिंह के गाने पर खूब रील बनाती हैं सौम्या

सौम्या अब भोजपुरी में नहीं दिखाई देती हैं। वो एक्टर के साथ गाना ‘हरदी लागे जान के’ करने के बाद गायब ही हो गईं। मगर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। पवन सिंह (Khesari Lal Yadav-Pawan Singh Controversy) को पहचानने से इनकार करने वाली एक्ट्रेस आज पावरस्टार के गाने पर ही खूब रील्स वीडियो बनाती है। वहीं, पवन के फैंस उन्हें ट्रोल करने से पीछे भी नहीं रहते हैं। एक्ट्रेस ने अपना लेटेस्ट डांस वीडियो पवन सिंह के गाने ‘पीयर फराक वाली’ (Piyar Farak Wali) पर कमाल के डांस मूव्स से फैंस को कायल कर दिया है। ऐसे में लोग उन्हें उनका पुराना बयान याद दिला रहे हैं साथ ही भद्दे कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक ने लिखा, ‘सौम्या पोखरेल जी अब तो भैया को जान गई, पवन कौन है मैं नहीं जानता हूं आप तो भैया को पहचान गई ना।’ इसी तरह से लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

सौम्या की वजह से मिली थी पवन सिंह और खेसारी के विवाद को हवा!

सौम्या की वजह से खेसारी और पवन सिंह का विवाद (Pawan Singh Vivad) और भी गहरा गया था। सौम्या के एक बयान ने मानो भूचाल ला दिया था। लोग एक्ट्रेस गालियां और धमकियां दे रहे थे तो खेसारी उनके सपोर्ट में आए थे और लोगों को उनके परिवार को याद दिलाते हुए करारा जवाब दिया था। मगर, ट्रेंडिंग स्टार के उनके सपोर्ट में आते ही उनका विरोध और भी गहरा गया था। उन्हें भी लोगों ने गालियां दी थी। परिवार और बेटी के लिए भद्दी बातें लिखी थी। इसके बाद दोनों स्टार्स के बीच दूरियां बढ़ी और जुबानी जंग इवेंट और सोशल मीडिया पर जारी रही। अंत में इनका विवाद मर्दानगी तक पर पहुंच गया था।