बॉलीवुड एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि अपनी एक्टिंग और डांसिंग के हुनर के चलते बहुत ही कम उम्र में हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बना ली थी। उन्होंने महज 18 साल की उम्र में सुपरहिट एक्ट्रेस का खिताब जीत लिया था। उनकी गिनती बॉलीवुड की बेहतरीन क्लासिकल डांस करने वाली एक्ट्रेसेस में की जाती थी। उन्होंने लगभग हर बड़े प्रोड्यूसर- डायरेक्टर के साथ काम किया। एक्टर में भी अमिताभ बच्चन से लेकर विनोद खन्ना, ऋषि कपूर, अनिल कपूर जैसे बड़े स्टार्स उनके हीरो रहे। हिंदी सिनेमा जगत में 80 के दशक का यह वो दौर था जब मीनाक्षी शेषाद्रि के नाम पहचान बना ली थी लेकिन कम लोग जानते हैं कि यह उनका असली नाम नहीं था। मीनाक्षी शेषाद्रिका असली नाम शशिकला शेषाद्रि था। चलिए बताते हैं किसने और क्यों शशिकला शेषाद्रि को दिया मीनाक्षी शेषाद्रिका नाम।
मीनाक्षी शेषाद्रिका ने साल 1981 में महज 17 साल की उम्र में ‘Eve’s वीकली मिस इंडिया’ का खिताब अपने नाम किया था। उसी साल टोक्यो (जापान) में हुए ‘मिस इंटरनेशनल’ कांटेस्ट के लिए भारत का प्रतिनिधित्व किया भी किया था। नाम बदलने का यह किस्सा मीनाक्षी के मिस इंडिया बनते ही शुरू हो गया था।
मीनाक्षी (जो उस वक्त शशिकला के नाम जानी जाती थी) ने उधर मिस इंडिया खिताब अपने नाम किया था और इधर मनोज कुमार अपने भाई राजीन गोस्वीमी और अशोक भूषण को बतौर निर्देशक लॉन्च करने की सोच रहे थे। मनोज कुमार ने सोचा अगर यह मिस इंडिया शशिकला राजीव गोस्वामी की फिल्म में काम करेंगी तो फिल्म के हिट होने के चांस बढ़ जाएंगे। उन्होंने शशिकला से फिल्मों में काम करके लिए पूछ लिया और मिस इंडिया शशिकला ने भी इस मौके को हाथ जाने नहीं दिया, उन्होंने हां कर दी।
इसके बाद मनोज कुमार को शशिकला का नाम बदलना पड़ा क्योंकि उन दिनों बॉलीवुड में शशिकला नाम की एक और एक्ट्रेस थीं जो नेगेटिव रोल्स के लिए जानी जाती थीं। इसलिए मनोद कुमार ने शशिकला को नया नाम देने के लिए हेमा मालिनी की फिल्मों में इस्तेमाल किए गए नाम कंघालना शुरू कर दिया। ऐसा इसलिए क्योंकि मनोज कुमार को मीनाक्षी में हेमा मालिनी की झलक नजर आती थी।
यहां सुनें यह रोचक किस्सा-
कई फिल्मों के बाद क्रांति फिल्म में हेमा मालिनी का नाम मीनाक्षी तलाश किया गया और बाद में उसे फाइनल कर दिया। तब से मिस इंडिया शशिकला शेषाद्रि को मीनाक्षी शेषाद्रि के नाम से जाना जाने लगा।