टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और एक्टर विवेक दहिया की शुक्रवार (8 जुलाई) को शादी हो गई। शादी का उनके फैन्स काफी वक्त से इंतजार कर रहे थे। ‘ये हैं मोहब्बतें’ की लीड एक्ट्रेस शादी में काफी सुंदर लग रही थीं। उनकी शादी बड़े ही शानदार तरीके से हुई।

Divyanka Tripathi,Wedding,Vivek Dahiya

शादी में दिव्यांका ने लाल कलर का लहंगा पहना था। इसके साथ ही उन्होंने गजरा भी लगा रखा था। दिव्‍यांका ने सोने की खूब सारी ज्‍वैलरी भी पहनी हुई थी। विवेक भी हैंडसम दिख रहे थे। दोनों ने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्‍वीरें पोस्‍ट की। इससे पहले दोनों ने संगीत, हल्‍दी और मेहंदी की तस्‍वीरें भी शेयर की थी।

शादी का रिसेप्‍शन 10 जुलाई को चंडीगढ़ में विवेक के घर होगा। वहीं दिव्‍यांका और विवेक अपने दोस्‍तों के लिए मुंबई में 14 जुलाई को पार्टी दे सकते हैं।