टेलीविजन जगत की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी अपनी जबरदस्त एक्टिंग की वजह से लोगों के दिलों पर राज करती हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर दिव्यांका अपने शानदार डांस वीडियो और ग्लैमरस फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वहीं हाल ही में उन्हें अपनी एक पोस्ट की वजह से सोशल मीडिया पर यूजर्स के क्रोध का सामना करना पड़ा। दरअसल दिव्यांका को ‘भारतीय मच्छरों’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए खूब ट्रोल किया गया। जिसके बाद अभिनेत्री भड़क गईं और यूजर को जोरदार जवाब दिया।

दरअसल दिव्यांका त्रिपाठी में हालही में जिम से अपनी दो फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इन फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में बताया था कि कैसे मच्छरों की बदौलत उनकी रातों की नींद उड़ गई है। उन्होंने लिखा था ‘प्रसिद्ध भारतीय मच्छर आज मेरी अलार्म घड़ी थे। आशा है कि आप सभी की रात बेहतर रही होगी’।

वहीं अभिनेत्री के कई फैन्स और दोस्तों ने माना कि वो भी मच्छरों की संख्या में वृद्धि से चिढ़ गए हैं। दूसरी तरफ एक यूजर ने उन्हें इस कैप्शन की वजह से जमकर कमेंट कर ट्रोल किया। दिव्यांका उस कमेंट को देख काफी भड़क गईं और उस यूजर से हुई अपनी बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उसे जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मच्छरों से ज्यादा वो ऐसी नाजुक सोच परेशान हैं।

उस यूजर ने कमेंट में लिखा था ‘भारतीय मच्छर शब्द का प्रयोग देश के लिए बहुत अपमानजनक लगता है। मैं आपका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं, लेकिन आपके द्वारा लिखे गए शब्द की सराहना नहीं करता’। वहीं दिव्यांका इस तरह के बयान को हल्के में लेने वालों में से नहीं हैं। उन्होंने यूजर को जमकर जवाब दिया।

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने जवाब में लिखा ‘मैं भारत में हूं। ये मच्छर भारत में हैं। मैं एक प्रसिद्ध भारतीय हूं। वो मच्छर भी मशहूर हो सकते हैं। इंसानों और कीड़ों के बीच यह पूर्वाग्रह क्यों? टीच टीच! यदि आप गंभीर हो रहे हैं, तो एक गंभीर नोट पर- पहले म्यचोर बनिए संवेदनशील भारतीय होने के बजाय परिपक्व और वास्तविक बनें’।

दिव्यांका ने आगे कहा ‘भारत में, मेरे घर के बाजू में खुला नाला है और यहां मच्छर हैं! और ये सच है! अमेजन के जंगल में भी मच्छर हैं…ये बोलो तो क्या अमेजन वासियों को बुरा लगना चाहिए? छोटी छोटी बातों पर गंभीर मत हो! बड़े बड़े मसले भी हैं हमारे आस पास’। वहीं अभिनेत्री ने जैसे ही अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्क्रीनशॉट शेयर कर यूजर को जवाब दिया तो तुरंत उस यूजर ने टिप्पणी को हटा दिया’।

दिव्यांका त्रिपाठी के काम की बात करें तो उन्हें आखिरी बार ‘खतरों के खिलाड़ी-11’ में देखा गया था। हालही में उन्होंने मीट ब्रदर्स के सॉन्ग ‘बाबुल दा वेहदा’ के साथ अपने म्यूजिक वीडियो की शुरुआत की है।