TV Adda: टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति विवेक दहिया के साथ अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाने यूरोप गई थीं। मगर उनके साथ एक बड़ी घटना हुई है जिससे दोनों दहल गए हैं। इटली में स्टार कपल के साथ लूटपाट हुई और उनके पासपोर्ट समेत 10 लाख का सामान चोरी हो गया।

विवेक दहिया ने इंस्टाग्राम पर शेयर की घटना

विवेक दहिया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके इस घटना की जानकारी दी है। साथ ही ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में भी विवेक ने विस्तार से बताया है कि उनके साथ क्या हुआ। विवेक ने बताया कि हमारी ट्रिप बहुत अच्छी जा रही थी। हमें फ्लोरेंस में जिस होटल में रुकना था वो देखने के लिए हमने कार में ही अपना सारा लगेज छोड़ दिया था। होटल फाइनल करके जब हम पार्किंग में वापस गए तो देखा चोर ने कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा सारा सामान चोरी कर लिया था। एक्टर ने कहा कि उन्होंने लोकल पुलिस से मदद लेने की कोशिश की मगर उनका कहना था कि बिना सीसीटीवी फुटेज के हम कुछ नहीं कर सकते हैं।

Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya robbed in Florence

विवेक दहिया ने बताया कि पुलिस ने लोकेशन देखना भी जरूरी नहीं समझा। एक्टर ने कहा कि वहां पुलिस स्टेशन शाम 6 बजे बंद हो जाता है और कोई सुनवाई नहीं होती। एक्टर ने बताया कि हमने इंडियन एंबेसी तक पहुंचने की कोशिश की मगर वो भी बंद थी। एक्टर ने सोशल मीडिया पर टूटी हुई कार का वीडियो भी शेयर किया है।

दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी

दिव्यांका त्रिपाठी ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए बताया है कि उनका पासपोर्ट और जरूरी सामान चोरी हो गया है। एक्ट्रेस ने कहा है कि वो एंबेसी से मदद की उम्मीद कर रही हैं। उन्होंने फैंस को ये जानकारी भी दी है कि वो और उनके पति विवेक ठीक हैं। फैंस भी दिव्यांका और विवेक के साथ हुई इस घटना से परेशान हैं और अपना कन्सर्न जाहिर कर रहे हैं।

Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya robbed in Florence
Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya robbed in Florence

वर्क फ्रंट की बात करें तो दिव्यांका त्रिपाठी ‘ये हैं मोहब्बतें’ सीरियल में डॉक्टर इशिता का रोल निभाकर मशहूर हुईं। दिव्यांका और विवेक इसी शो के सेट पर मिले थे। विवेक दहिया शो में इंस्पेक्टर का रोल निभाते थे। दिव्यांका ने टीवी सीरियल ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ से करियर की शुरुआत की थी। दिव्यांका हाल ही में वेब सीरीज ‘अदृश्यम’ में नजर आई थीं।