शादी के बाद से दिव्यांका अपने हर त्योहार और खास मौके को स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती। हाल ही में दिवाली सेलिब्रेशन के लि वह अपने ससुराल पहुंची हुई थीं। इससे पहले विवेक के मना करने के बावजूद भी उन्होंने उनके लिए अपना प्यार दिखाते हुए करवाचौथ का व्रत भी रखा था। जिसके दौरान वह शाम की पूजा सेट पर करती दिखी थीं। अब ऐसे में जहां इतना प्यार हो वहां शादी के बाद का पहला बर्थडे तो सबसे खास वैसे ही बन जाता है। दिव्यांका ने भी कुछ इसी तरह की बात सोची होगी तभी को हस्बेंड विवेक दहिया के इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए उन्होंने इतना बढ़िया सरप्राइज प्लान किया। विवेक का बर्थडे 8 नवंबर यानि आज है। लेकिन दिव्यांका ने उनकी बर्थडे पार्टी चंडीगढ़ में फैमिली के साथ ही कर ली थी।

वीडियो:अपनी प्लेबॉय इमेज पर बोले रणबीर कपूर; कहा- ”दो पुरानी गर्लफ्रेंड्स ने बना दी ऐसी इमेज”

बर्थडे वाले दिन भी विवेक टीवी शो कवच की शूटिंग के लिए सेट पर रहेंगे। उनका कहना था कि वह पैक अप के बाद अपने दोस्तों के साथ डिनर करेंगे क्योंकि उनके पास ज्यादा समय नहीं है। वहीं दिव्यांका भी अपने शो ये है मोहब्बतें की शूटिंग के लिए ऑस्ट्रेलिया जा रही हैं। क्योंकि शो एक लीप ले रहा है। अब भल्ला फैमिली में कुछ नए ट्विस्ट आने वाले हैं। ऐसे में दिव्यांका ने जाने से पहले विवेक के लिए एक सरप्राइज प्लान किया। उन्होंने विवेक के लिए एक गिफ्ट लिया। यह गिफ्ट उन्हें देने का भी दिव्यांका का एक अलग स्टाइल था। दिव्यांका ने यह गिफ्ट घर में छिपा दिया था और विवेक को यह ढूंढना था। विवेक ने बताया, मुझे रात को घर में गिफ्ट ढूंढना था और देखना था कि उसमें क्या है। विवेक ने बताया कि उन्हें इस तरह का सरप्राइज बर्थडे बैश पहले कभी नहीं मिला था। मेरी फैमिली और दोस्तों ने भी मेरे साथ एक मजाक किया। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था।

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा मनोरंजन समाचार (Entertainment News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 08-11-2016 at 10:51 IST