दिव्यांका त्रिपाठी जो ‘ये हैं मोहब्बतें’ में इशिता का किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं, एक वक्त था जब उन्हें टीवी के सबसे लोकप्रिय शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अहम किरदार ऑफर हुआ था। लेकिन उन्होंने उस रोल को रिजेक्ट कर दिया। हम बात कर रहे हैं TMKOC की दया बेन के किरदार की, जिसे कई सालों से लोग याद कर रहे हैं।
जी हां! टेली चक्कर की रिपोर्ट की मानें तो दयाबेन का किरदार पहले दिव्यांका त्रिपाठी को ऑफर हुआ था। लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया, जिसके बाद दिशा वकानी को इस रोल के लिए चुना गया। हालांकि दिशा वकानी को इस शो में इतना पसंद किया गया कि उनके जाने के बाद भी लोग उन्हें वापस देखना चाहते हैं।
लेकिन इस रोल के लिए मेकर्स को कोई सही कलाकार नहीं मिल पा रहा है। अगर दिव्यांका इस किरदार को करती तो वह भी दया बेन के किरदार को बखूबी निभातीं। ऐसा पहली बार नहीं कि दिव्यांका ने किसी रोल को ठुकराया हो। एक्ट्रेस ने बड़े-बड़े टीवी सीरियल्स के ऑफर को रिजेक्ट किया है। आज हम आपको उन सीरियल्स के नाम बताने जा रहे हैं जो दिव्यांका को ऑफर तो हुए लेकिन उन्होंने रिटेक्ट कर दिए।
आज की हाउसवाइफ है… सब जानती है
रिपोर्ट्स के मुताबिक ये शो के लिए दिव्यांका त्रिपाठी को अप्रोच किया गया था। उन्हें शो में सोना कन्हैया चतुर्वेदी का रोल ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया।
पुनर्विवाह
ये शो भी दिव्यांका को ऑफर हुआ था। मेकर्स उन्हें आरती सिंधिया में देखना चाहते थे, लेकिन उन्होंने मना कर दिया जिसके बाद कृतिका सेंगर को ये शो ऑफर हुआ।
कुछ तो लोग कहेंगे
इस शो के लिए भी दिव्यांका को अप्रोच किया गया था, लेकिन ये भी उन्होंने नहीं किया। जिसके बाद कृतिका कामरा को शो में लिया गया और उन्होंने फैंस के बीच अपने किरदार से जगह बनाई।
क्या हुआ तेरा वादा
इस शो में पहले मोना सिंह की जगह दिव्यांका को लिया जाना था। लेकिन दिव्यांका ने इसे करने से भी मना कर दिया। उन्होंने ये किरदार निभाने से क्यों इनकार किया था, ये पता नहीं चल पाया है।