स्टार प्लस के सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ से पॉपुलैरिटी हासिल करने वालीं एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस कभी अपने पति विवेक दहिया के साथ घूमती फिरती तो कभी अपने शूटिंग सेट से तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिव्यांका के माथे पर खून नजर आ रहा है।
दरअसल, यह खून नहीं दिव्यांका के सीरियल की शूटिंग का हिस्सा है। वीडियो में दिव्यांका एक अंधेरी गुफा में नजर आ रही हैं। दिव्यांका इस गुफा में सेल्फी वीडियो लेती दिख रही हैं। इस दौरान दिव्यांका कहती हैं- ‘केवमैन कौन होते हैं.. हम.। हम एक गुफा में शूट कर रहे हैं। यह एक नेचुरल और बड़ी सी केव है। वाकई बहुत बड़ी है।’
दरअसल, वीडियो में शो ‘ये है मोहब्बतें’ का एक सीन यहां शूट किया जा रहा है। शो में दिखाया जा रहा है कि इशिता और रमन दोनों एक बड़ी और अंधेरी गुफा में फंस गए हैं। ऐसे में वह इस बड़ी सी गुफा में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। इन दोनों के साथ आगे क्या होता है, फिलहाल यह सस्पेंस बरकरार है। बता दें, इस शो में इशिता और रमन को हर वक्त लड़ता झगड़ता दिखाया जाता है। ऐसे में यह सीन बेहद खास है क्योंकि इस सीन में इशिता और रमन एक साथ एक गुफा में फंसे हुए दिखाए जाएंगे। ऐसे में इशिता और रमन के फैन इस एपिसोड को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
इससे पहले दिव्यांका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक और वीडियो शेयर किया था। वीडियो में एक्ट्रेस दिव्यांका मस्ती में उछलती नजर आ रही हैं। इस खास एपिसोड की शूटिंग के लिए गुफा में जाते वक्त इस वीडियो को दिव्यांका ने शेयर किया था। इसे कैप्शन देते हुए टीवी एक्ट्रेस लिखती हैं- ‘यह दिन जब आप खूबसूरत बनकर नहीं दिखाते हो। आप सिर्फ आप होते हो.. रियल किसी वाइल्ड बटरफ्लाई की तरह।’