Sharad Malhotra & Ripci Bhatia Wedding Photos And Video: टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा फैशन डिजाइनर रिप्सी भाटिया संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। शरद के फैन्स को चहेते एक्टर की शादी के वीडियोज और तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार था। शरद की शादी के वीडियोज और तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं। इन खूबसूरत वीडियोज को देखने के बाद फैन्स इन्हें शेयर किये बिना नहीं रह पा रहे हैं। पेशे से फैशन डिजाइनर रिप्सी भाटिया संग शरद ने इसी साल फरवरी में सगाई की थी।

इस खास मौके पर दुल्हन बनीं रिप्सी ने पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ था। इसके साथ ही गोल्डन ज्वैलरी कैरी की हुई थी। वहीं शरद मल्होत्रा ने सफेद शेरवानी के साथ गुलाबी रंग की पगड़ी बांधी हुई थी। कुछ तस्वीरों में कपल गुरूद्वारे में सात फेरे लेते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में शरद और रिप्सी गुरुद्वारे के रजिस्टर में साइन करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। शरद और रिप्सी की शादी में कई टीवी स्टार्स ने शिरकत की। कपल के संगीत कार्यक्रम में को-स्टार कृतिका सेंगर, विवियन दसेना और अदा खान जैसे सितारे नजर आए थे।

शरद मल्होत्रा बीते दो सालों से पूजा बिष्ट के करीबी माने जाते थे। हालांकि कुछ दिन पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि दोनों के रिलेशनशिप का अंत हो गया है। वहीं शरद मल्होत्रा और टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को टीवी जगत की सबसे खूबसूरत जोड़ी में माना जाता था। हालांकि लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने अपना रिश्ता तोड़ लिया था। बाद में दिव्यांका ने एक्टर विवेक दाहिया संग शादी रचा ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शरद और दिव्यांका सात साल तक रिलेशनशिप में थे और दोनों का 2015 में ब्रेकअप हो गया था। इन दिनों दिव्यांका त्रिपाठी शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ में इशिता का रोल अदा कर रही हैं।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)