Divyanka Tripathi And Vivek Dahiya wedding anniversary: छोटे परदे की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की पति के साथ मैरिज एनिवर्सरी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दिव्यांका ने अपना शादी की सालगिरह को हॉस्पिटल के अंदर मनाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मकाऊ से लौटने के दौरान एक्टर विवेक दहिया को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। उन्हें बुखार और पेट में तेज दर्द की शिकायत थी। ऐसे में दिव्यांका और विवेक को अपनी एनिर्वसरी अस्पताल में ही मनानी पड़ी। इन तस्वीरों को दिव्यांका ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस दौरान दहिया परिवार भी साथ में मौजूद था। पूरा परिवार केक लेकर अस्पताल पहुंचा था। यह देख दिव्यांका और विवेक काफी सरप्राइज हुए।

हॉस्पिटल में केक काट कर दिव्यांका और विवेक ने अपनी तीसरी मैरिज एनिवर्सरी को सेलीब्रेट किया। हालांकि विवेक दहिया तबीयत खराब होने के चलते केक नहीं खा सकें, लेकिन उन्होंने केक काटकर और दिव्यांका त्रिपाठी के साथ हाई फाइव करके अपनी एनिवर्सरी मनाई।

दिव्यांका त्रिपाठी ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमे से एक तस्वीर में वो और विवेक पूरे परिवार के साथ दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही दूसरी तस्वीर में ये कपल हाई-फाइव करता दिखाई दिया है। इन तस्वीरों के साथ दिव्यांका ने कैप्शन में लिखा, ‘इस बार एनिवर्सरी बिल्कुल अलग था। पूरा परिवार हमारे लिए केक लेकर आया और हमें सरप्राइज दिया । केक की जगह मैंने और विवेक ने हाई-फाइव किया। सेलीब्रेशन की यह तस्वीरें काफी ज्यादा पसंद की जा रही हैं।

स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की वजह से इस बार विवेक नच बलिए 9 (Nach Baliye 9)  के प्री-लॉन्च एपिसोड को होस्ट नहीं कर पाएंगे। डॉक्टर ने विवेक को अभी पूरी तरह से बेड रेस्ट लेने की सलाह दी है। मालूम हो कि दिव्यांका ‘द वॉइस 3’ को होस्ट करती नजर आई थीं। इसके साथ ही दिव्यांका ने ‘कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला’ नाम से एक वेब सीरीज भी की थी।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)