दिव्यांका त्रिपाठी जब भी अपने पति के आस-पास होती हैं तब वो अपने आप बेस्ट पत्नी बन जाती हैं। कवच के एक्टर विवेक एक बार फिर से ये हैं मोहब्बतें में इंस्पेक्टर अभिषेक के तौर पर लौट आए हैं। इस बात से दिव्यांका का खुश होना तो लाजिमी है।
दोनों एक्टर अपने फैंस को अपनी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपडेट रखते हैं। हाल ही में विवेक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फनी वीडियो पोस्ट की है। इसमें दिव्यांका काफी प्यार में दिखाई दे रही हैं। दोनों ‘ये मेरा दीवानापन है’ गाने में डांस कर रहे हैं। लेकिन कहानी में उस वक्त ट्विस्ट आता है जब विवेक रोमांस करने की बजाए खुजली करने लगते हैं। बेशक ये पहले से ही प्लान की गई वीडियो थी लेकिन इसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वैसे, दोनों एकदम परफ्केट कपल हैं।
दर्शकों को कैसी लगी ‘MS Dhoni- द अनटोल्ड स्टोरी’, वीडियो देख जानें
दिव्यांका और विवेक को उनके फैंस दिवेक के नाम से बुलाते हैं। दोनों ने हाल ही में भोपाल में शादी की है। शादी के बाद से दिव्यांका काफी खुश नजर आ रही हैं। दोनों सोशल मीडिया पर पीडीए दिखाने से भी परहेज नहीं करते हैं। इंस्पेक्टर अभिषेक की एंट्री शो में निधी को ढूंढने के लिए हुई है, जोकि आलिया पर हुए एसिड अटैक में शामिल है। ऐसा लगता है कि इस बार भी काफी लंबे समय तक विवेक शो का हिस्सा बने रहेंगे। वहीं रमन ने मणि की जिंदगी को नर्क बनाने की कसम खा ली है। विवेक ने कवच के लिए ये हैं मोहब्बतें को छोड़ दिया था। इस शो में वो मोना सिंह के पति राजबीर का रोल निभा रहे हैं।
Read Also: इस टीवी स्टार के सपने देखती हैं दिव्यांका त्रिपाठी, फेसबुक पर बताया अपना सीक्रेट
विवेक और दिव्यांका की मुलाकात ये हैं मोहब्बतें के सेट पर हुई थी। मगर दोनों ने आठ महीनों तक एक-दूसरे से बात तक नहीं की थी। एक दोस्त ने दोनों को डेट पर भेजने का प्लान बनाया। इसके बाद जो हुआ वो सभी के सामने है। बता दें कि इससे पहले दिव्यांका कसम तेरे प्यार की के अपने को-स्टार शरद मल्होत्रा के साथ रिश्ते में थी। हालांकि य़े रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया और ब्रेकअप हो गया। इसके बाद वो जिंदगी के लो फेज से गुजर रही थी और तभी उन्हें अपना प्रिंस चार्मिंग मिल गया।