Divya Drishti: शो दिव्य-दृष्टि इस वक्त दर्शकों का फेवरेट शो बना हुआ है। इस शो में पिशाचनी की अदाएं और खतरनाक चालों को देखना दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। तो वहीं शो में अब रोमांस का तड़का भी लगने लगा है। रक्षित और दृष्टि के बीच रोमांस के लम्हें इस वक्त काफी दिखाए जा रहे हैं। फैंस को ये रोमांटिक मोमेंट्स इन दोनों एक्टर्स के बीच देखने अच्छे लग रहे हैं। लेकिन रंग में भंग डालने के लिए पिशाचनी हमेशा तैयार दिखती है।

शो में इन दिनों दृष्टि और रक्षिक के करीब आने के सीन्स बहुत दिखाए जा रहे हैं। कभी दोनों बाथटब में रोमांस करते हैं तो कभी नशे की हालत में एक दूसरे के पास-पास आने लगते हैं। इस बार तो दृष्टि के कुर्ते की डोर क्या खुली रक्षित पीछे से बांधने आ जाता है। शो में दिखाया जाता है कि चलते-चलते दृष्टि को अहसास होता है कि उसकी डोर खुल गई। तभी वह अचानक मुड़ जाती है और रक्षित को अपने पीछे पाती है।

रक्षित भी समझ जाता है कि कुछ गड़बड़ हो गई है। लेकिन वह तुरंत दृष्टि का हाथ पकड़ उसे घुमा देता है और उसकी डोर बांधने लगता है। इससे पहले जब दोनों बाथरूम में बेहोश हो जाते हैं तब पिशाचनी रक्षित यानी अंजान को बुला रही होती है। बेहोशी में रक्षित को इस बात का अहसास नहीं होता। ऐसे में वह दोनों के रोमांटिक पलों में बाधा बनती नजर आती है। तो वहीं अब इस बार भी पिशाचनी एक चाल चलने वाली है। दरअसल, पिशाचनी को पता चल चुका है कि रक्षित दृष्टि को चाहता है और उसके साथ है। ऐसे में वह दृष्टि को पिशाचनी के सारे प्लैन के बारे में समय-समय पर बताता रहता है।  देखें वीडियो:-

लेकिन पिशाचनी भी रक्षित के साथ अब गेम खेलेगी। वह अब जानबूझ कर रक्षित को वो बताएगी जो वो नहीं करना चाहती। इससे जब रक्षित दृष्टि को कुछ बताएगा तो वह गलत इंफॉर्मेशन होगी और पिशाचनी अपनी चाल में सफल होगी। वहीं दृष्टि समझेगी कि रक्षित ने उसके साथ धोखा किया है।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)