Divya Drishti 15 June Preview Episode: स्टार प्लस का शो ‘दिव्य-दृष्टि’ दर्शकों को खूब भा रहा है। सुपरपॉवर पर आधारित शो में इंसानों और पिशाचनी के बीच की जंग दिखाई गई है। पिशाचनी काल विजय रत्न को हासिल कर पूरी दुनिया में राज करना चाहती है, तो वहीं शिव की भक्त ‘दिव्या-दृष्टि’ कभी ऐसा नहीं होने देना चाहती हैं। शो में इस वीक मेकर्स हैरान कर देने वाला ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। इस वीक के बाद से शो की कहानी में नया और रोमांचक मोड़ आएगा।
दरअसल दृष्टि की रक्षा करने के लिए एक अंजान शख्स हमेशा आ जाता था। हालांकि पिशाचनी को लगता था कि वह उसकी मदद कर रहा है, लेकिन वह हमेशा से ही दिव्या और दृष्टि का साथ होता है। दिव्या कई बार अंजान से अपना मुखौटा हटाने के लिए कहती है, लेकिन दृष्टि उसे मना कर देती है। आने वाले शनिवार के एपिसोड में खुद अंजान शिव मंदिर जाकर अपना मुखौटा उतारता है। प्रोमो वीडियो में दिखाया जाता है कि अंजान शख्स कोई और नहीं बल्कि दृष्टि का पति रक्षित है। इसके बाद अंजान शिव को खुश करने के लिए तांडव करता है।
https://www.instagram.com/p/BymFdqDhGMH/
शो का प्रोमो वीडियो देखकर दर्शक बेहद उत्साहित हैं। क्या रक्षित ही है अंजान जिसके पास है जादुई ताकत? क्या अंजान रक्षित का है केवल हमशक्ल? कैसा होगा दिव्या और दृष्टि का रिएक्शन जब उनके सामने आएगी अंजान की हकीकत? आखिर क्यों अंजान ने छिपाई है लोगों से अपनी पहचान? जैसे तमाम सवाल दर्शकों के मन में उठ रहे हैं। हालांकि आने वाले एपिसोड में दर्शकों को उनके कुछ सवालों के जवाब मिल सकते हैं। वहीं दूसरी ओर दिव्या और दृष्टि से काल विजय रत्न हासिल करने के लिए पिशाचनी नई चाल चल रही है। पिशाचनी पूर्णिमा की रात दोनों बहनों की जान लेकर रत्न हासिल करना चाहती है। क्या पिशाचनी अपने मकसद में हो पाएगी कामयाब? क्या दो बहनों की ताकत के सामने हार जाएगी पिशाचनी? जानने के लिए पढ़ते रहे जनसत्ता.कॉम।

