टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्या भटनागर कोरोना वायरस की चपेट में आ गई थीं, जिसकी वजह से 34 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। दिव्या टीवी की जानी मानी पर्सनालिटी थीं। बेहद लोकप्रिय टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में एक्ट्रेस ‘गुलाबो’ बनी नजर आई थीं। एक्ट्रेन ने गुलाबो बन कर YRKKH फैंस का खूब दिल जीता था। एक्ट्रेस की तबीय़त बेहद खराब थी जब उन्हें अस्पलात में भर्ती किया गया था।
एक्ट्रेस की मां ने बताया था कि दिव्या को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, उनका ऑक्सीमीटर पर ऑक्सिजन का लेवल 71 शो कर रहा था। ऐसे में उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट में रखा गया था। निमोनिया बिगड़ने की वजह से उनका सोमवार सुबह 7 दिसंबर को निधन हो गया। दिव्या की मां ने एक पोर्टल को इंटरव्यू देकर बताया था कि एक्ट्रेस की निजी जिंदगी कैसी चल रही थी।
‘छोड़ गया था वो’- बोलीं दिव्या की मां
दिव्या की मां ने उनके पति का भी जिक्र किया कि दिव्या की बीमारी के वक्त वह उनके साथ नहीं थे। दिव्या का हाल चाल तक उनके पति ने नहीं पूछा। जबकि दिव्या ने अपने घरवालों के खिलाफ जाकर शादी रचाई थी। इतना ही नहीं दिव्या ने अपने पति संग रहने के लिए छोटे से घर में रहने का भी समझौता किया था।
ई-टाइम्स टीवी को दिए इंटरव्यू में दिव्या की मां ने बताया- ‘दिव्या के पति गगनने उन्हें शादी के एक साल बाद में ही छोड़ दिया था।’ दिव्या की मां ने उनके पति गगन को फ्रॉड बताया।
उन्होंने बताया कि ‘उसने उसे छोड़ दिया और वापस आकर उसे देखना भी ठीक नहीं समझा। दिव्या ने हमें बिना बताए उससे शादी रचाई थी। उस शादी के हम खिलाफ थे। वह दोनों बड़े ही छोटे से घर में साथ रहते थे। ओशिवाड़ा में वह रहते थे। जब कि दिव्या मीरा रोड़ में बहुत बड़े घर में रहती थी। इस बीच दिव्या ने बहुत कुछ सहा है।’