बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) हिंदी सिनेमा की फिट एक्ट्रेस में से एक हैं। वो अपनी कमाल की फिटनेस के लिए भी काफी फेमस हैं। उन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट (Disha Patani Workout) के वीडियोज और फोटोज शेयर करते हुए देखा गया है। वो फैंस को फिटनेस गोल्स देने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। ऐसे में अब उन्हें अपने लेटेस्ट वीडियो (Disha Patani Latest Video) में फाइटिंग स्किल (Disha Patani Fighting Skill) को दिखाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को देखकर आप भी अपने दांतों तले उंगली दबा लेंगे और ये देखकर हैरान हो जाएंगे कि उनका ऐसा अंदाज तो पहले कभी नहीं देखा है। नेटिजन्स भी उनके वीडियो पर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं।

एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने अपना फाइटिंग स्किल वाला वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि वो फुल एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। वीडियो में उनके साथ एक और शख्स फाइट करते हुए दिख रहा है। या फिर ये कह सकते हैं कि वो उनका ट्रेनर है। एक्ट्रेस ने अपनी शानदार फाइटिंग स्किल्स को दिखाया है। वीडियो को साढ़े आठ लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और फैंस तो उनका ये अवतार देखकर दांतों तले उंगलियां दबा रहे हैं। दिशा का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। अब ऐसे में देखना होगा कि वो अपनी किस फिल्म में एक्शन करने वाली हैं। अगर वो ऐसा कुछ एक्शन करने वाली हैं तो ये काफी मजेदार होने वाला है। इसके लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

खुली रह गईं इन बॉलीवुड स्टार्स की आंखें!

बहरहाल, अगर दिशा पाटनी के वीडियो पर लोगों के रिएक्शन्स के बारे में बात की जाए इस पर नेटिजन्स के मजेदार रिएक्शन्स देखने के लिए मिल रहे हैं। एक ने लिखा, ‘मुझे लगा टाइगर और दिशा ब्रेकअप के बाद लड़ रहे हैं।’ दूसरे ने लिखा, ‘एक्टिंग कब करोगी दीदी।’ तीसरे ने लिखा,’एक मिनट के लिए लगा टाइगर श्रॉफ हैं।’ चौथे ने लिखा, ‘हमारी दिशा टाइगर से कम है क्या?’ इसके साथ ही एक अन्य ने लिखा, ‘मेरी भी पिटाई कर दो।’ वहीं, एक्ट्रेस के वीडियो पर बॉलीवुड के कुछ सेलेब्स ने भी अपने रिएक्शन दिए हैं। वो इसे देखकर ताली बजाने को मजबूर हो गए। अर्जुन कपूर ने ताली बजाने वाला स्टीकर भेजा। मौनी रॉय भी उनके एक्शन स्किल की तारीफ करने में खुद को रोक नहीं पाईं।

बहरहाल, अगर दिशा पाटनी की फिल्मों की बात की जाए तो उनकी पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें वो नजर आने वाली हैं। इसमें ‘योद्धा’ और ‘प्रोजेक्ट के’। ‘योद्धा’ में एक्ट्रेस को सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जाएगा। और ‘प्रोजेक्ट के’ में उनके साथ अमिताभ बच्चन, प्रभास और दीपिका पादुकोण भी होंगी। आखिरी बार एक्ट्रेस को ‘एक विलेन रिटर्नस’में देखा गया था।