Disha Patani New Video: दिशा पाटनी अपने बोल्ड अंदाज के अलावा अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर दिशा अक्सर अपने वर्कआउट या जिम के वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब दिशा ने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह चोटिल होने के बावजूद फ्रंट फ्लिप मारते हुए नजर आ रही हैं। दिशा के वीडियो पर लोग अपना रिएक्शन देकर शेयर किये बिना नहीं रह पा रहे हैं। दिशा का वीडियो सोशल मीडिया पर बार-बार देखा जा रहा है।

वीडियो में चोटिल दिशा पहली कोशिश में ही फ्रंट फ्लिप करने में सफल हो जाती है। फ्लिप को करने के बाद दिशा काफी खुश और हैरान नजर आती है। वीडियो के साथ दिशा ने कैप्शन लिखा- ‘आखिरकार पहली बार मेरा फ्रंट फ्लिप हुआ। मैंने फ्रंट ट्रक को करने का प्रयास नहीं किया था क्योंकि मैं अपने घुटने के चोट से डरी हुई थी। खुश हूं कि मैंने अपने डर पर काबू पा लिया है।’ बीते महीने भी दिशा ने बैक फ्लिप का वीडियो शेयर किया था। वीडियो के साथ दिशा ने लिखा था- ‘खुद से बैक फ्लिप करने का पहला प्रयास, हालांकि अभी यह पूरी तरह से परफेक्ट नहीं हो पाया है, लेकिन हर रोज मेरा डर दूर हो रहा है।’

दिशा ने अपने वर्कआउट के बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू में कहा था, ”जब भी मैं शूटिंग नहीं कर रही होती हूं। मैं वीक में अल्टरनेट जिमनास्टिक और एमएमए सीखने के लिए जाती हूं। इन दोनों के लिए आपको साहसी होना जरूरी है। आपको हर दिन प्रैक्टिस करनी होती है। केवल आप उस दिन ही ब्रेक ले सकते हैं कि जब आप चोटिल हों।”

करियर की बात करें तो दिशा पाटनी की अपकमिंग फिल्म ‘मलंग’ है। फिल्म में दिशा के अपोजिट आदित्य रॉय कपूर हैं। मोहित सूरी के निर्देशन में बन रही फिल्म फरवरी 2020 में रिलीज हो सकती है।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)