टीवी इंडस्ट्री का पॉपुलर कपल (Tv Popular Couple) दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakkar) और शोएब इब्राहिम हाल ही में पैरेंट्स बने हैं। दोनों अपने पहले बच्चे के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इसकी खुशी का ग्लो उनके चेहरे पर साफ तौर से देखा जा सकता है। लेकिन एक्ट्रेस ने हाल ही में खुलासा किया है कि वो अभी तक अपने बेबी बॉय से मिल नहीं पाई हैं। डिलीवरी के बाद से ही वो उससे दूर हैं। साथ दीपिका ने अपने हाल के बारे में भी बताया है कि अब उनका हालत कैसी है। आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा?
दरअसल, दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम (Dipika Kakkar And shoaib ibrahim) हाल ही में ब्लॉग में साथ दिखे। इस दौरान उन्होंने अपनी पोस्ट प्रेग्नेंसी के बारे में बात की। इसमें एक्ट्रेस ने बताया कि अब वो पहले से बेहतर हैं। प्रीमैच्योर डिलीवरी की वजह से उनका सी-सेक्शन हुआ है। दीपिका ने ये भी बताया था कि वो अपने बेबी से अभी तक नहीं मिल पाई हैं। वो उससे दूर हैं। वो और उनके पति केवल दिन में दो बार उससे मिल पाते हैं। उसे अभी भी अंडर ऑबजर्वेशन में रखा गया है। वहीं, परिवार के बाकी सदस्य तो उसे देख ही नहीं पाए हैं। बेबी की हालत पहले बेहतर हो रही है।
दीपिका कक्कड़ ने उम्मीद जताई कि उसे जल्द ही घर वापस ले जा सकेंगे। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी खुलासा किया कि बेबी आठवें महीने में ही हो गया था। उसकी डिलीवरी का वक्त जुलाई के दूसरे-तीसरे हफ्ते में था।
पति के बर्थडे से एक दिन पहले हुआ सबकुछ
दीपिका और शोएब ने ब्लॉग में बताया कि बेटे की डिलीवरी शोएब के जन्मदिन से एक दिन पहले ही हो गई थी। एक्ट्रेस इसके लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थीं। पार्टी में सब अचानक हुआ और वो कुछ भी समझ नहीं पाई्ं। दीपिका ने ये भी बताया कि वो खुद प्रीमैच्योर पैदा हुई थीं वो भी सातवें महीने में।