Dipika Kakkar and Shoaib Ibrahim: दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टीवी के चहेते कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपने स्पेशल पलों की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। कुछ दिन पहले दीपिका-शोएब दुबई छुट्टियां बिताने के लिए गए थे। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। अब कपल विदेश से भारत लौट आया है और फैमिली के साथ रमजान का त्योहार सेलिब्रेट कर रहे हैं। दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के रमजान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

दीपिका कक्कड़ पति शोएब के साथ मिलकर रमजान को मना रहे हैं। कपल की तस्वीरों को एक फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फोटोज में दीपिका व्हाइट एंड पर्पल कलर के सलवार-सूट में नजर आ रही हैं तो वहीं शोएब ने रेड शर्ट और ब्लू जींस पहनी हुई है। तस्वीर में दीपिका-शोएब अपने सास-ससुर और ननद के साथ रोजा की तैयारी करते हुए नजर आ रही हैं।

दीपिका कक्कड़ इन दिनों छोटे परदे पर वापसी करने को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि दीपिका जल्द ही एक टीवी शो में नजर आने वाली हैं, जिसके लिए उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी है। दीपिका कक्कड़ ने कलर्स के शो ‘ससुराल सिमर का’ से छोटे परदे पर डेब्यू किया था। इस शो में दीपिका ‘सिमर’ का किरदार अदा करते हुए नजर आई थीं। वहीं शो में शोएब इब्राहिम दीपिका के को-एक्टर थे। इस शो के दौरान ही दीपिका और शोएब के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। जिसके बाद साल 2018 में कपल शादी के बंधन में बंध गया था। दोनों का निकाह शोएब के पैतृक घर उत्तर प्रदेश के मौहादा गांव में हुआ था। दीपिका ने निकाह के दौरान इस्लाम कबूल कर लिया था।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)