Digvijay Rathee Bigg Boss 18: विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसमें शामिल हुए कंटेस्टेंट्स भी काफी अच्छा गेम खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, शो शुरू होने के बाद बीच में कुछ वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री भी इसमें देखने को मिली थी, जिसमें कशिश कपूर, दिग्विजय राठी नजर आए। दिग्विजय ने बिग बॉस में काफी अच्छा गेम खेला, लेकिन वह फिनाले से पहले ही शो से बाहर हो गए।

‘बिग बॉस’ कंटेस्टेंट रहे दिग्विजय भले ही सलमान खान के शो से बाहर हो गए, लेकिन वह अभी भी सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, दिग्विजय राठी बिग बॉस के इतिहास में अभी तक गूगल पर पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलिब्रिटी बन गए हैं। ये खबर सामने आने के बाद यूजर्स भी इस पर अपना-अपना रिएक्शन देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

‘व्यूज के लिए किसी को गाली देना…’, समय रैना के शो पर उर्फी जावेद की हुई इंस्लट, बोलीं- जिस शख्स ने मुझे गाली दी वो…

सबसे ज्यादा सर्च किए गए दिग्विजय

शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने के बावजूद दिग्विजय राठी ने गूगल पर 2024 के सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले कंटेस्टेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस ट्विस्ट ने दर्शकों को चौंका दिया है, खासकर तब जब शो में विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, ईशा सिंह और रजत दलाल जैसे कंटेस्टेंट शामिल हैं, जिनकी पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है। अब उन्हें सबसे ज्यादा सर्च किए जाने पर कुछ लोग खुश हैं तो कुछ पूछ रहे हैं की ये कौन है।

एविक्शन के बाद निराश हुए थे फैंस

दिग्विजय राठी की प्रसिद्धि उनके एविक्शन के बाद ज्यादा बढ़ गई थी। हालांकि, शो में भी उनकी कुछ चीजें हाईलाइट हुईं, जिन्होंने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। फिर चाहें वह रजत दलाल के साथ उनकी लड़ाई हो या फिर टाइम गॉड बनने के बाद विवियन, अविनाश संग घर में हुए बवाल। फिर जब वह एविक्ट हुए तो सलमान खान ने भी कई कंटेस्टेंट्स पर सवाल खड़े कर दिए।

होस्ट ने शिल्पा शिरोडकर, करणवीर मेहरा समेत कई लोगों से पूछा कि जब श्रुतिका रैंक दे रही थीं, तो किसी ने सवाल क्यों नहीं किया कि वह हमारी टीम का है उसे बचा लो, इसके बाद दिग्विजय ने शो से बाहर होने के बाद मेकर्स पर निशाना साधते हुए कहा था कि ट्रॉफी तो विवियन ही लेगा, क्योंकि वह लाडला है। दिग्विजय के बाद घर से एडिन रोज और यामिनी मल्होत्रा का पत्ता भी कट गया था। वहीं, इस हफ्ते कौन घर से बेघर होने वाला है ये जानने के लिए यहां क्लिक करें