‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता और टप्पू यानी राज अनादकट को लेकर खबर आ रही है कि दोनों ने एक दूसरे से सगाई कर ली है। मुनमुन दत्ता और राज का नाम लंबे समय से एक दूसरे के साथ जोड़ा जा रहा है, लेकिन अब इस खबर ने सबको हैरान कर दिया है। जिसके बाद अब मुनमुन की तरफ से इसपर प्रतिक्रिया सामने आई है। उनकी टीम ने कहा है कि ये खबर फेक है।

बता दें कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में मुनमुन दत्ता ने बबीता जी का किरदार निभाया था, जिनके पीछे गोकुलधाम सोसायटी के लोग दीवाने हुआ करते थे। जेठालाल भी बबीता जी पर फिदा थे और राज अनादकट ने जेठालाल के बेटे टप्पू का किरदार निभाया था। राज अनादकट, मुनमुन दत्ता से 9 साल छोटे हैं। मुनमुन की उम्र 36 साल है और राज 27 साल के हैं।

सोशल मीडिया पर इनकी सगाई की खबर तेजी से फैल रही है और लोग भले ही हैरान हैं, लेकिन दोनों को बधाई दे रहे हैं। वहीं तमाम लोग इसपर कह रहे हैं कि जेठालाल काफी दुखी होंगे। सगाई वाली हर पोस्ट पर काफी मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं।

अब दोनों ही शो का हिस्सा नहीं हैं और जब राज ने जबसे शो छोड़ा है तभी से उनके अफेयर की खबरों को हवा मिली। अब फैंस मुनमुन और राज की सगाई की सगाई की तस्वीर का इंतजार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि बीते दिनों राज अनादकट ने सोशल मीडिया पर विदेश में घूमते हुए कई तस्वीरें शेयर की थीं और दूसरी तरफ मुनमुन दत्ता ने भी लगभग उसी समय विदेश की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थी। जिससे लोग कयास लगा रहे हैं कि दोनों वेकेशन पर गए थे।