‘धुरंधर’ का खुमार देश भर में छाया हुआ है, फिल्म के गाने हों या डायलॉग सोशल मीडिया पर सिर्फ और सिर्फ धुरंधर की ही धूम है। ‘धुरंधर’ का खुमार अब देश के बाहर भी पहुंच चुका है। प्रियंका चोपड़ा के पति और मशहूर अमेरिकी सिंगर और म्यूजिशियन निक जोनस ने भी ‘धुरंधर’ के गाने पर डांस किया है। निक जोनस ने ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ पर अपने भाईयों के साथ डांस किया है और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

निक जोनस ने वही स्टेप किया है जो वो अक्सर बॉलीवुड गानों पर करते हैं, खास बात ये है कि हर बार वो सेम स्टेप्स के बावजूद लाइमलाइट लूट लेते हैं। निक जोनस का ये वीडियो बहुत प्यारा है और जो भी देख रहा है वो खुश हुए बिना नहीं रह पा रहा है। लोग लूप में ये वीडियो देख रहे हैं। कमेंट बॉक्स में लोग निक जोनस की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है- हमारा जीजू कैसा हो, निक जीजू जैसा हो। वहीं एक फैन ने लिखा है- नेशनल जीजू फॉर अ रीज़न। एक फैन ने लिखा है- ईस्ट ऑर वेस्ट निक जीजू इज़ द बेस्ट।

यहां देखें वीडियो:

Avatar Fire and Ash Release Live: क्या धुरंधर की आंधी में टिकेगी ‘अवतार 3’?

आदित्य धर की एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रफ्तार बनाए हुए है। वीकडेज़ में भी फिल्म डबल डिजिट कमाई कर रही है। डे 14 के साथ फिल्म ने सिनेमाघरों में अपने दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं, और इसकी रफ्तार थमने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं।

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक, रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने गुरुवार (रात 10 बजे तक) करीब 23 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके साथ इसका कुल घरेलू नेट कलेक्शन 460.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म आज 700 करोड़ क्लब में एंट्री कर चुकी है। वीकेंड तक फिल्म की कमाई 800 करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकती है।

दुनियाभर में चला ‘धुरंधर’ का जादू, 14वें दिन वर्ल्डवाइड 700 करोड़ पार हुई कमाई