बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की हालिया रिलीज फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म की चर्चा फिल्म इंडस्ट्री के गलियारों में खूब चल रही है। अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत की भूमिका निभाई। विलेन के रोल में नजर आकर भी अभिनेता फिल्म के हीरो पर भारी पड़ते नजर आए। फिल्म में उनके एंट्री सॉन्ग को खूब पसंद किया गया, और लोगों ने इसके ऊपर रील्स भी सोशल मीडिया पर खूब बनाए।

धुरंधर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार तारीफ के काबिल प्रदर्शन कर रही है। इस साल की टॉप कमाई करने वाली मूवीज की लिस्ट में धुरंधर का नाम सबसे पहले लिया जा सकता है। वर्ल्डवाइड फिल्म 1100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी मूवी की कमाई की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। आइए जानते हैं कि 25वें दिन फिल्म ने कुल कितनी कमाई कर ली है।

रणवीर सिंह की फिल्म को सिनेमाघरों में विवादों के बीच रिलीज किया गया, लेकिन किसी भी तरह की नकारात्मक प्रतिक्रियाओं का असर मूव की कमाई पर पड़ता नजर नहीं आया। यही कारण है कि रणवीर सिंह इस फिल्म की बदौलत शाहरुख और आमिर की लीग में शामिल हो चुके हैं। रणवीर के करियर की यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी है। बॉक्स ऑफिस पर 25 दिन पूरे करने के बाद भी फिल्म का क्रेज लोगों के बीच लगातार बढ़ता जा रहा है। हालिया रिलीज या हॉलीवुड मूवी के थिएटर्स में दस्तक देने का असर भी मूवी की कमाई पर नहीं पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: Bhojpuri Song: न्यू ईयर पार्टी के लिए परफेक्ट साबित होगा ये भोजपुरी गाना, डीजे पर खुद थिरकने लगेंगे कदम

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को खबर लिखे जाने तक धुरंधर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 10.71 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। बता दें कि अभी तक फिल्म की कुल नेट कमाई 701.25 करोड़ हो चुकी है। अगर मूवी इसी रफ्तार से चलती है, तो शायद 800 करोड़ क्लब में भी एंट्री ले सकती है। गौर करने की बात है कि यह नेट कमाई का आंकड़ा है, जो ग्रॉस से थोड़ा कम होता है।