आदित्य धर की निर्देशित धुरंधर का क्रेज बॉलीवुड गलियारों में खूब चल रहा है। सिनेमा लवर्स के बीच मूवी का क्रेज 20 दिन पूरे होने के बाद भी कम होता नजर नहीं आ रहा है। रणवीर सिंह ने मूवी में लीड किरादर की भूमिका निभाई है। उनके काम को सराहा जा रहा है, लेकिन फिल्म में विलेन का रोल निभाने वाले अक्षय खन्ना ने सभी को इंप्रेस कर दिया है। रहमान डकैत के किरदार में उन्होंने तारीफ के काबिल काम किया है। फिल्म से उनका एंट्री डांस का क्लिप खूब वायरल हो रहा है। प्रशंसक सोशल मीडिया पर उनके डायलॉग और डांस स्टेप को कॉपी करते नजर आ रहे हैं।
सिनेमा जगत में मूवी की सफलता का अंदाजा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आधार पर लगाया जाता है। कमई के मोर्चे पर रणवी सिंह स्टारर मूवी लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। आइए जानते हैं कि 20वें दिन फिल्म के कलेक्शन का क्या हाल रहा है।
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना रखी है। हॉलीवुड मूवी अवतार 3 की रिलीज का भी कोई असर फिल्म की कमाई पर पड़ता नजर नहीं आया। खास बात है कि 20 दिन पूरे होने के बाद भी फिल्म डबल डीजिट में कमाई कर रही है, जो किसी भी फिल्म के लिए खुद में एक बड़ा रिकॉर्ड होता है। हालांकि, बुधवार को फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
यह भी पढ़ें: Naagin 7 Release: नागिन 7 का ओटीटी पार्टनर कौन होगा? जानें प्रियंका चाहर चौधरी के शो से जुड़ी पूरी डिटेल्स
600 करोड़ क्लब में हुई ‘धुरंधर’ की एंट्री
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह की धुरंधर फिल्म ने बुधवार को भी शानदार कमाई की। खबर लिखे जाने तक मूवी ने 15.35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। संभावना है कि सुबह तक इस कमाई के आंकड़े में बदलाव हो सकता है। 20वां दिन भी फिल्म के लिए खास साबित हुआ, क्योंकि इस दिन फिल्म ने एक नए क्लब में एंट्री ले ली है।
धुरंधर की कुल कमाई की बात करें, तो घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 20 दिनों के अंदर 604.85 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। वर्ल्डवाइड भी फिल्म की कमाई का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।
