भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान एमएस धोनी अपनी जिंदगी पर बनी फिल्म एमएस धोनी:द अनटोल्ड स्टोरी के प्रमोशन में बिजी हैं। शुक्रवार को धोनी ऑन स्क्रीन धोनी यानी सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म के प्रमोशन के लिए चेन्नई के सत्यम सिनेमा गए थे। उन्होंने वहां अपने फैन्स को सुपरस्टार रजनीकांत के कुछ डायलॉग्स भी सुनाए। इस इवेंट के बाद धोनी रजनीकांत से मिले।

फिल्म के इस प्रमोश्नल इवेंट पर एक्टर सूर्या की स्टार वाइफ ज्योतिका उनके बच्चे भी मौजूद थे। यहां धोनी ने ज्योतिका के बच्चों देव और दिया से भी बात की। बातचीत के दौरान उन्होंने बच्चों के बताया कि वह उनके पापा के बड़े फैन हैं। बच्चे भी धोनी से मिलकर काफी खुश और एक्साइटेड नजर आ रहे थे। अपने बच्चों को धोनी से बात करते देख खुश होती ज्योतिका की तस्वीरें भी इंटरनेट पर छाई हुई हैं। ऐसा नहीं था कि धोनी चेन्नई में थे इसलिए सुर्या की तारीफ कर रहे थे। वो पहले भी उन्हें अपना फेवरेट स्टार बता चुके हैं।

पिछले हफ्ते जब धोनी तमिलनाडु प्रीमियर लीग का फाइनल मैच अटेंड करने गए थे। तो उन्होंने तहा था कि रजनीकांत के बाद उनके अगले फेवरेट स्टार सूर्या हैं। उन्होंने बताया था कि उन्होंने सूर्या की फिल्म सिंघर सबटाइटल्स के साथ देखी थी और उन्हें यह बहुत पसंद आई थी। डायरेक्टर नीरज पांडेय के डायरेक्शन में बनी फिल्म एमएस धोनी:द अनटोल्ड स्टोरी 30 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

Read Also:धोनी पर बनी फिल्‍म में कौन बना है विराट कोहली? अब जाकर हुआ खुलासा