साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या और एक्टर धनुष इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। धनुष और ऐश्वर्या ने साल 2022 में अपनी 18 साल की शादी को खत्म करके अलग होने का फैसला किया था और अब अलग होने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की है।

इससे दोनों के परिवार के साथ-साथ फैंस को भी झटका लगा है। हालांकि दोनों ने ही तलाक के पीछे का कारण नहीं बताया है। पर सिंगर सुचित्रा ने एक चौंकाने वाला दावा किया है।

सुचित्रा के मुताबिक धनुष और ऐश्वर्या ने एक-दूसरे को धोखा दिया। दोनों ही एक दूसरे को चीट कर रहे थे और उनका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था। इतना ही नहीं सुचित्रा ने दोनों को लेकर और कई खुलासे किए हैं।

धनुष और ऐश्वर्या ने एक दूसरे को दिया धोखा?

सिंगर सुचित्रा ने यूट्यूब चैनल कुमुदम से बातचीत में बताया कि ‘ऐश्वर्या, धनुष पर उन्हें धोखा देने का आरोप लगा रही हैं। लेकिन उन्होंने भी पूरी शादी के दौरान यही किया है। ऐश्वर्या ने धनुष को धोखा दिया है, धनुष ने ऐश्वर्या को धोखा दिया है। यह डबल स्टैंडर्ड नहीं है?वो ऐसे कपल हैं, जो सिस्टमैटिक तरीके से एक-दूसरे को धोखा दे रहे हैं। दोनों जब साथ थे तब किसी और को डेट कर रहे थे।’

क्या डेट पर जाना नॉर्मल है?

वहीं सुचित्रा से जब पूछा गया कि वह इतना बड़ा आरोप किस आधार पर लगा रही हैं। इस पर सुचित्रा ने कहा कि ‘वो दोनों एक बार में बैठे थे और दूसरे के साथ शराब पीने की बजाए उसके साथ ड्रिंक कर रहे थे जिसे वह डेट कर रहे हैं। क्या शादीशुदा होकर डेट पर जाना नॉर्मल है?’

ऐश्वर्या एक बुरी मां हैं

सुचित्रा ने आगे कहा कि ‘ऐश्वर्या एक बुरी मां हैं। जबकि धनुष पिता होने के बारे फर्ज अदा कर रहे हैं। उम्मीद करती हूं कि बच्चे रजनीकांत के साथ रहें। बच्चों के नाना बेटी के बच्चों को संभाल रहे हैं। कपल के बच्चे अपने नाना के घर पर ही रहते हैं और वहीं पर उनकी परवरिश हो रही है।’