‘राइज एंड फॉल’ में आहाना कुमरा का सफर खत्म हो चुका है और शो से बाहर होते समय आहाना काफी भावुक हो गईं। अब जब वो बाहर हैं तो कई इंटरव्यू दे रही हैं और कुछ खुलासे भी कर रही हैं। उन्होंने भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह के साथ अपने झगड़े और शो में उनके आखिरी दिन को याद किया। इसके साथ ही अपनी को-कंटेस्टेंट धनश्री को लेकर भी उन्होंने कुछ दावे किए।
फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में आहाना कुमरा ने पवन सिंह के साथ झगड़े पर बात की बताया कि धनश्री के कारण दोनों के बीच लड़ाई हुई थी। हालांकि जिस वक्त पवन सिंह जाने लगे तो दोनों के बीच मनमुटाव खत्म हो गया। पवन को लेने उनकी मां आई थीं और सब उनके पैर छू रहे थे। आहाना ने भी उनके पैर छुए और पवन सिंह को उनकी ये बात बहुत अच्छी लगी। इसके बाद पवन सिंह ने आहाना के उन्हें गलत समझने के लिए माफी मांगी।
इसके बाद आहाना ने धनश्री के बारे में बात की और कहा कि वो अपने तलाक की बात करके दया बटोर रही हैं। आहाना ने कहा कि धनश्री के कारण उनका और पवन सिंह का पंगा हुआ था, लेकिन शो से जाते-जाते उनके बीच गिले शिकवे खत्म हो गए। आहाना ने कहा, “मैंने शो पर धनश्री की पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल नहीं उठाए। वही हमेशा अपने तलाक का जिक्र करती हैं। धनश्री ने एक नहीं, बल्कि कई बार तलाक की स्टोरी सुनाई है।”
यह भी पढ़ें: ‘न्यूड फोटो मांगी’, अक्षय कुमार ने बताया ऑनलाइन गेम खेलते वक्त 13 साल की बेटी के साथ हुई अजीब घटना
यह भी पढ़ें: ‘तेरी फैमिली में क्या…’, अमाल मलिक ने कहा रिटायर्ड तो भड़कीं कुनिका सदानंद, झगड़े में घसीटा परिवार का मुद्दा
आपको बता दें कि इस वक्त धनश्री और आकृति नेगी के बीच हुए पंगे को लेकर शो काफी सुर्खियों में हैं। दोनों के बीच बहस हुई और आकृति अलग जाकर एक स्केच बनाने लगीं। स्केच देख अर्जुन बिजलानी, अरबाज पटेल, मनीषा रानी और धनश्री वर्मा ने आपत्ति जताई। उनका कहना था कि आकृति ‘काला जादू’ कर रही हैं। धनश्री को उनसे डर लगने लगा और मनीषा रानी ने कहा कि आकृति को शो से बाहर कर देना चाहिए।