Dhadak Movie Review: श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर साल भर चर्चा रही। अब जाह्नवी कपूर की फिल्म धड़क 20 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर दर्शक बहुत उत्साहित नजर आ रहे हैं। फिल्म में श्रीदेवी की बेटी एक सिंपल लड़की के किरदार में हैं। जाह्नवी का गेटअप उनके फैन्स को खूब आकर्षित कर रहा है। वहीं शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की ये दूसरी बॉलीवुड फिल्म है। इससे पहले ईशान ‘बियोन्ड द क्लाउड्स’ में भी उनका काम खूब सराहा गया।

अब ईशान की दूसरी बॉलीवुड फिल्म ‘धड़क’ सामने आ रही है। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक प्रेमी जोड़े की कहानी दिखाई गई है, जो अपने प्यार को पाने के लिए समाज के एक बड़े तबके से उलझ पड़ते हैं। फिल्म में इस जोड़े का निस्वार्थ प्रेम दिखाया गया है। फिल्म में ईशान मधुकर और जाह्नवी पार्थवी नाम की लड़की की भूमिका में हैं। दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है, धीरे-धीरे उनका प्यार बढ़ने लगता है।

तभी उनकी जिंदगियों में मुश्किलों की शुरुआत हो जाती है। इस जोड़े के परिवार इनके प्यार को ठुकरा देते हैं। क्या होता है जब मधुकर और पार्थवी अपनी जिंदगियों से जुड़ा एक बड़ा फैसला लेते हैं। इस बीच उनकी लाइफ में किस तरह की परेशानियां आती हैं और वह इन परेशानियों से कैसे झूझते हैं। जब वह इन मुश्किलों को पार करते हैं तो क्या वह मिल पाते हैं या नहीं। फिल्म में इन सभी सवालों के जवाब हैं। बता दें, फिल्म धड़क एक मराठी फिल्म की रीमेक है। फिल्म ‘सैराट’ एक मराठी फिल्म है जो कि सुपर डुपर हिट रही थी। इस ब्लॉकबस्टर हिट की रीमेक ही है ‘धड़क’।

https://www.jansatta.com/entertainment/