टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) पिछले काफी समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में थीं। ‘साथ निभाना साथिया’ जैसी टीवी शोज का हिस्सा रह चुकीं अभिनेत्री के मां बनने का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहा है। ऐसे में अब वो इंतजार खत्म हो गया है और उन्होंने अपने पहले बच्चे का वेलकम किया है। देवोलीना ने खुद फैंस को ये खुशखबरी दी है कि उन्होंने अपने पहले बच्चे का वेलकम किया है। एक्ट्रेस ने एक प्यार से बेटे को जन्म दिया है। इस खबर के सामने आते ही फैंस की खुशी की ठिकाना ही नहीं रहा है।

दरअसल, देवोलीना भट्टाचार्जी ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके फैंस को मां बनने की खुशखबरी साझा की है। इसके बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा, ‘हम अपनी छोटी सी खुशी का ऐलान करते हुए बेहद खुश हैं, हमारा बेबी बॉय 18.12.2024।’ उन्होंने वीडियो के कैप्शन के साथ भी लिखा, ‘हैलो वर्ल्ड, हमारा नन्हा फरिश्ता लड़का यहां है।’ बेटे जन्म के साथ देवोलीनाने घर में ढेरों खुशियों को स्वागत किया है।

फैंस के साथ सेलेब्स ने भी दी बधाई

देवोलीना भट्टाचार्जी के गुड न्यूज शेयर करने के बाद फैंस तो सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे ही रहे हैं साथ ही टीवी सेलेब्स भी ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसमें टीवी एक्टर पारस छाबड़ा, आरती सिंह जैसे स्टार्स के नाम शामिल हैं, जिन्होंने उन्हें ढेरों बधाई दी है। देवोलीना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने जिम ट्रेनर रह शहनवाज शेख संग शादी की है। दोनों ने 14 दिसंबर, 2022 को शादी की थी। उनकी वेडिंग काफी सुर्खियों में रही है। हेटर्स ने जमकर ट्रोल किया था। शादी के बाद इसी साल 15 अगस्त को देवोलीना ने अपने पति शहनवाज शेख के साथ अपनी कुछ तस्वीरों को शेयर कर प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था।