Sawan 2025: सावन का महीना आते ही भक्तों में शिवभक्ति का उत्साह होता है, इस पावन माह में बोलबम गाने खूब सुने और देखे जाते हैं। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की तरफ से कई बोलबम गाने हर साल रिलीज किया जाता है। इंडस्ट्री के सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू और शिवानी सिंह का गाना ‘देवघर चलऽ मलकिनिया’ कांवड़ियों और शिवभक्तों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है।
यह गाना दो साल पहले Shubh Labh Films के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था और आज तक इसे 7.7 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं।
गाने की खासियत क्या है?
‘देवघर चलऽ मलकिनिया’ में अरविंद अकेला कल्लू की पत्नी उन्हें देवघर घुमाने की बात कहती हैं मगर वो अपनी वाइफ की तुलना नागिन से करते हैं।
Janmashtami 2025: ‘तू मुरली बजावत रहा’- खेसारी लाल यादव ने बजाई बांसुरी, मोरनी बनीं प्रियंका सिंह
गाने को Arvind Akela Kallu और Shivani Singh ने अपनी मधुर आवाज़ से सजाया है। गीत के बोल Prince Priyadarshi ने लिखे हैं, और संगीत दिया है Priyanshu Singh ने।
गाने में रंगीन झांकियां और शिवभक्तों का उत्साह देखने लायक है।
क्यों है ये गाना खास?
भोजपुरी बोलबम गाने हमेशा से भक्तों के बीच लोकप्रिय रहे हैं। सावन में जब कांवड़ यात्रा शुरू होती है, तो ऐसे गाने यात्रा को और भी उत्साहपूर्ण बना देते हैं।
‘देवघर चलऽ मलकिनिया’ गाना रिलीज के दो सालों बाद भी वायरल हो रहा है।