Jr Ntr Movies On OTT: कोरतल्ला शिवा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘देवरा’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई दिए हैं। 27 सितंबर को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 6 दिन में ही मूवी ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।

अब यह मूवी 500 करोड़ की तरफ अपनी नजर बनाए हुए है। जूनियर एनटीआर के कुछ फैंस इस मूवी को सिनेमाघरों में एन्जॉय कर रहे हैं, तो कुछ इसके डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, ओटीटी पर आने में तो अभी इस फिल्म को काफी समय है। ऐसे में अगर आप जूनियर एनटीआर के फैन हैं, तो चलिए हम आपको उनकी कुछ बेस्ट मूवीज बताते हैं, जिन्हें घर बैठे ‘देवरा’ से पहले ओटीटी पर देखा जा सकता है।

आरआरआर

एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आरआरआर’ जूनियर एनटीआर की बेस्ट मूवीज में से एक है। यह फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में राम चरण और आलिया भट्ट लीड रोल में दिखाई दी थीं। वहीं, मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा बिजनेस भी किया था। यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और हॉटस्टार पर आसानी से देखी जा सकती है।

अरविंद समेथा वीरा राघव

जूनियर एनटीआर, पूजा हेगड़े और जगपति बाबू  स्टारर यह मूवी साल 2018 में रिलीज हुई थी, जिसे त्रिविक्रम श्रीनिवास ने डायरेक्ट किया था। इस एक्शन ड्रामा फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था, जिसे यूट्यूब के साथ-साथ हॉटस्टार और ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर फ्री में देखा जा सकता है।

जय लव कुश

साल 2017 में रिलीज हुई इस मूवी का निर्देशन केएस रविंद्र ने किया था। इस मूवी में जूनियर एनटीआर के साथ राशि खन्ना लीड रोल में दिखाई दी थीं। एक्शन से भरपूर एक्टर की इस मूवी को जी5 पर देखा जा सकता है। फिल्म में देखने को मिलता है कि कैसे एक जैसे दिखने वाले तीन बच्चे जय, लव और कुश छोटी सी उम्र में ही अलग हो जाते हैं और जीवन में अलग-अलग रास्ते अपनाते हैं। आगे की कहानी भी इन्हीं तीनों के इर्द-गिर्द घूमती है।

आदी

यह मूवी साल 2002 में रिलीज हुई थी, जिसमे एक्टर के साथ कीर्ति चावला लीड रोल में नजर आई थीं। ‘आदी’ भी उनकी बेस्ट फिल्मों में से एक है, जिसे यूट्यूब पर फ्री में देखा जा सकता है।