Deepika Padukone-Ranveer Singh Wedding: कुछ ही घंटों में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की रस्में शुरू होने वाली हैं। दीपिका और रणवीर के फैन्स को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार था। अब जाकर वह शुभ घड़ी आ चुकी है जब दीपिका और रणवीर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 13 नवंबर की शाम को दीपिका और रणवीर की संगीत सेरेमनी रखी गई थी। इस दौरान दीपिका और रणवीर की शादी में शरीक होने आए मेहमानों ने काफी एंजॉय किया।
अब दीपिका-रणवीर के फैन्स सोशल मीडिया पर नजरें बिछाए बैठें हैं कि कब उनके सामने रणवीर दीपिका की एक झलक आए। ऐसे में कुछ वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें खुशी के जाम छलते दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक और वीडियो सामने आया है जिसमें दीपिका रणवीर की शादी का वेन्यू ‘लेक कोमो’ का सीन दिखाई दे रहा है। बता दें 14 और 15 को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी होने जा रही है। इससे पहले दोनों स्टार्स की शादी से पहले की रस्में निभाई जा चुकी हैं।
LIVE: सजी महफिल रणवीर-दीपिका की शादी में पहुंचने लगे मेहमान
https://www.instagram.com/p/BqH8T6WAIYb/
रणवीर दीपिका ने 2 नवंबर को नंदी पूजा की थी। नंदी पूजा की तस्वीरें सामने आई थीं। वहीं इसके बाद रणवीर दीपिका की हल्दी की रस्म 4 नवंबर को की गई थी। दीपिका ने इस दौरान नारंगी रंग का सूट पहना था जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अब दोनों की शादी का जश्न शुरू हो चुका है।
https://www.instagram.com/p/BqIJpsQn6qR/
रणवीर दीपिका की शादी सिंधी और कोंकणी रिवाजों के साथ की जाएगी। वहीं दोनों स्टार्स की शादी के बाद दो ग्रैंड रिसेप्शन रखे जाएंगे। एक रिसेप्शन मुंबई में होगा और दूसरा बेंगलूरु में होगा। इसके बाद रणवीर दीपिका पादुकोण के ‘प्रभादेवी’ अपार्टमेंट में शिफ्ट होंगे।