रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के ज्यादातर सितारों ने शिरकत की। अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, शाहरुख खान, कैटरीना कैफ, करीना कपूर खान, अनुष्का शर्मा, अर्जुन कपूर और अनिल कपूर समेत कई सेलेब्स ने दीपवीर की पार्टी में पहुंचे। हालांकि बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां जैसे सोनम कपूर, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पार्टी में नजर नहीं आए। हालांकि पहले ऐसी अफवाह थी कि दीपिका की शादी में रणबीर कपूर शामिल होंगे, हालांकि लेक कोमो में कोई भी बॉलीवुड सितारा स्पॉट नहीं हुआ। इसके बाद फैन्स दीपवीर की पार्टी में आलिया और रणबीर की एंट्री को लेकर काफी उत्साहित थे। लेकिन अब आलिया और रणबीर के पार्टी में शामिल न होने की वजह सामने आई है।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट रिसेप्शन पार्टी के लिए आमंत्रित थे। हालांकि दोनों शेड्यूल बिजी होने के कारण वह रणवीर-दीपिका की पार्टी का हिस्सा नहीं बन सके। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया और रणबीर अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग में बिजी हैं और दोनों ने शनिवार को 20 घंटे की शिफ्ट की थी। जिसके कारण दोनों ही स्टार्स इस पार्टी का हिस्सा नहीं बन सके। अयान मुखर्जी इसके पहले दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ को डायरेक्ट कर चुके हैं।
बता दें कि रिसेप्शन पार्टी में दीपिका पादुकोण रेड कलर के गाउन में नजर आई तो वहीं रणवीर सिंह ने ब्लैक कलर की शेरवानी पहनी हुई थी। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद पद्मावत स्टार्स ने तीन रिसेप्शन पार्टी होस्ट की। पहली पार्टी बैंगलोर में उसके बाद दो पार्टी मुंबई में आयोजित की गई थीं।