बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सितंबर में ही बेटी के माता-पिता बने हैं। दीपिका की प्रेग्नेंसी से लेकर बेटी के जन्म और उनके नाम तक, कपल ने सोशल मीडिया पर हर एक जानकारी फैंस को दी। बेटी के जन्म के लगभग दो महीने बाद रणवीर-दीपिका ने सोशल मीडिया पर बेटी की झलक दिखाते हुए उसके नाम का ऐलान किया था। उन्होंने अपनी बेटी का नाम दुआ रखा है और इसे लेकर कई तरह की बातें भी बनी।

दरअसल तमाम लोगों का मानना है कि ये मुस्लिम नाम है और वहीं कुछ ने इसे हिंदू नाम बताया है। दीपिका रणवीर ने बेटी के पैरों की तस्वीर के साथ उसके नाम और नाम का अर्थ शेयर किया था। कैप्शन में लिखा था, “दुआ पादुकोण सिंह। दुआ- मतलब प्रार्थना। क्योंकि ये हमारी दुआओं का उत्तर है…”

अब शोधकर्ता ने बताया असली मतलब

शोधकर्ता और लेखक नित्यानंद मिश्रा जो सोशल मीडिया पर नाम के सही अर्थ बताने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने दीपिका-रणवीर की बेटी के नाम का मतलब बताया है, साथ ही ये भी बताया कि ये नाम किस धर्म का है।

क्या बोले नित्यानंद मिश्रा?

उन्होंने दीपिका-रणवीर के पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा, “बॉलीवुड के एक दंपत्ति ने अपनी बेटी का नाम दुआ रखने की घोषणा की और लिखा- दुआ अर्थात प्रार्थना। हमारी प्रार्थनाओं का उत्तर। सच पूछें तो प्रार्थना के उत्तर के लिए नाम होगा ‘जवाब-ए-दुआ’ अथवा ‘इजाबत-ए-दुआ।’ गूगल खोज की सर्जनात्मक बुद्धि (Gen AI) ने कहा दुआ कन्याओं के लिए एक हिंदू नाम है। टाइम्स ऑफ इंडिया में एक समाचार ने कहा दुआ के वैश्विक अर्थ हैं और इसका महत्व सब पंथों में है। शिशु नामों वाले एक जालस्थल में कहा गया है दुआ हिंदू नाम है…” ऐसे ही कुछ उदाहरण देने के बाद नित्यानंद ने कहा, “सच क्या है? दुआ अरबी मूल का एक स्त्रीलिंग नाम है। द कंसाइस डिक्शनरी ऑफ वर्ल्ड रिलीजियस के अनुसार इस्लाम में दुआ एक निजी आवाहन अथवा प्रार्थना है। दुआ नाम मुस्लिम समाज में प्रचलित है और ये हिंदू नाम नहीं है।”

आलिया रणबीर की बेटी के नाम को भी बताया गलत

नित्यानंद मिश्रा ने दीपिका और रणवीर की बेटी के अलावा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी के नाम राहा को लेकर भी वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने बताया कि ये कोई पॉजिटिव नाम नहीं बल्कि इसका अर्थ सुनसान है। नित्यानंद ने राहा के नाम को लेकर और क्या कहा, ये जानने के लिए यहां क्लिक करें…