Kapil Sharma Reception: कॉमेडियन कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए हैं। अमृतसर में रिश्तेदारों और दोस्तों के रिसेप्शन देने के लिए कपल ने सोमवार को टीवी इंडस्ट्री के फ्रेंड्स के लिए पार्टी दी। कपिल और गिन्नी के रिसेप्शन में दीपिका-रणवीर सिंह ने चार चांद लगा दिए। दीपवीर के अलावा टीवी जगत के भी नामी सितारों ने शिरकत की। सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा के रिसेप्शन पार्टी के वीडियो और तस्वीरें छाई हुई हैं। कुछ वीडियोज में पार्टी में दीपिका पादुकोण भांगड़ा डांस करते हुए नजर आ रही हैं तो वहीं रणवीर सिंह गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं।

रणवीर सिंह ने सिंगर मीका सिंह के साथ पंजाबी और बॉलीवुड गाने गाकर पार्टी में रंग जमाया। वीडियो में देख सकते हैं कि रणवीर सिंह मीका सिंह के साथ ‘देसी ब्वॉयज’ के गाने ‘सुबह होने न दे’ गाया तो वहीं दीपिका पादुकोण गाने में डांस करते हुए नजर आ रही हैं। दीपिका और रणवीर के अलावा पार्टी में करण जौहर, धर्मेंद्र, फराह खान, नेहा पेंडसे समेत कई फिल्मी सितारे नजर आए।

कपिल ने पार्टी में मीका के संग दलेर मेहंदी का गाना ‘ना ना ना रे’ और ‘दर्दी रब रब कर दी’ गाया तो दीपिका और रणवीर ने स्टेज पर डांस किया। नए-नवेले शादीशुदा कपल कपिल और गिन्नी ने भी एक डांस कर मेहमानों का दिल जीत लिया।

देखें कपिल की पार्टी के वीडियोज- 

https://www.instagram.com/p/Brx55ggAr9P/

https://www.instagram.com/p/Brx5pqGgwDt/

https://www.instagram.com/p/Brx94g5ARZJ/

https://www.instagram.com/p/Brx-Fotg3C8/

कपिल के इस खास मौके पर रणवीर सिंह ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, ”कपिल एक ऐसा इंसान है इतनी खुशियां बांटता है। हर जगह लोगों के दुश्मन होते हैं लेकिन कपिल लोगों को हंसाता है। लोगों की जिंदगी में खुशियां लाता है। कपिल के लिए मैं बहुत खुश हूं कि उनकी लाइफ में गिन्नी भाभी आई हैं।” बता दें कि कपिल शर्मा एक बार फिर से लोगों को हंसाने के लिए छोटे पर्दे पर द कपिल शर्मा शो का नया सीजन लाने जा रहे हैं। कपिल का नया शो जल्द ही शुरु होने वाला है।

दीपिका पादुकोण से कपिल शर्मा तक, साल 2018 में इन 26 सेलेब्स ने की शादियां, 5 रहीं सबसे लोकप्रिय