अपनी एक्टिंग और परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीतने वाली दीपिका पादुकोण ने खुद के लिए बॉलीवुड की मस्तानी का टैग हासिल कर लिया है। वह केवल बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी काम कर रही हैं। दीपिका ने विन डीजल के साथ xXx: Return of Xander Cage फिल्म के जरिए हॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।

उनकी फिल्मों के अलावा उनकी पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रहती है। बॉलीवुड एक्टर रनवीर सिंह के साथ रिश्ते की तमाम बातों के बीच भी उन्होंने कभी इस बारे में खुलकर कुछ नहीं बोला। दीपिका के फैन्स हमेशा ही उनके बारे में जानने को एक्साइटेड रहते हैं। ऐसे ही एक यूजर ने Quora पर लिखा था कि दीपिका असल जिंदगी में एक इंसान के तौर पर कैसी हैं? इस सवाल का इंटरनेट पर मौजूद एक यूजर ने जवाब दिया। उनका दावा है कि वह दीपिका पादुकोण की क्लासमेट रह चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने दीपिका के कॉलेज के दिनों के कुछ राज खोले।

उन्होंने लिखा, वह माउंट कार्मेल कॉलेज में 6 महीने मेरी क्लासमेट रही थी। इसके बाद वह मुंबई शिफ्ट हो गई थीं। वह बैडमिंटन और मॉडलिंग की अपनी प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के चलते अकसर क्लास बंक किया करती थीं। मुझे लगता है कि उन्हें अटेंडेंस की बहुत परेशानी होती होगी। इसलिए उन्होंने कॉलेज छोड़ने का फैसला किया होगा। लेकिन जिन दिनों वह कॉलेज आया करती थीं। तब वह सीधे पादुकोण अकैडमी के बैडमिंटन कोर्ट से आया करती थीं। पसीने से लथपथ वह ट्रैकपैंट में ही कॉलेज पहुंच जाया करती थीं। यह वाकई हैरानी की बात थी क्योंकि माउंट कैरमल कॉलेज बैंगलुरु की फैशन कैपिटल की तरह था। यहां लड़कियां 4-5 इंच की हाई हील्स में कॉलेज आया करती थीं और यह सुपरमॉडल ब्लैक ट्रैकपैंट पहनकर बिना मेकअप कॉलेज पहुंच जाया करती थी। वह ज्यादत पोनीटेल या चोटी बनाकर ही आती थीं।

उन्होंने बताया, एक बार में कॉलेज की फीस जमा करने के लिए उनके पीछे खड़ी थी और मुझे कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। वह इतनी लंबी हैं। मुझे हमेशा वह बहुत शांत और तमीजदार लगती थीं। कॉलेज के दिनों में लास्टबेंच पर बैठने वाली बहुत ही प्यारी लड़की थीं। लेकिन ऐसा नहीं है कि वह मस्ती नहीं करती थीं। कई लड़कों का ध्यान उन पर रहता था।

फिल्म बाजीराव मस्तानी में मस्तानी के किरदार में दीपिका पादुकोण।