ऐसा लगता है कि प्रियंका की तरह दीपिका को भी हॉलीवुड में पहचान मिलने लगी है। इसी का नतीजा है कि दीपिका को एमटीवी के अवॉर्ड शो को होस्ट करने का मौका मिला है। 6 नवंबर को होने वाले एमटीवी यूरोप म्यूजिक अवॉर्ड्स में एक्ट्रेस को बियोंस और जस्टिन बीबर के साथ अवॉर्ड को होस्ट करने का अवसर मिला है। दीपिका बिना किसी बाधाओं के चलने वाली लड़की हैं। उन्होंने xXx: The Return of Xander Cage के जरिए हॉलीवुड में डेब्यू किया है। इसमें वो विन डीजल के साथ नजर आ रही हैं। फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है। इसे मस्तानी ने सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 10 में रिलीज किया था। अब उन्हें इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज के साथ एमटीवी यूरोप म्यूजिक अवॉर्ड 2016 में देखा जाएगा। ये अवॉर्ड 9 नवंबर को दिए जाएंगे।
एक दूसरे को बर्दाशत नहीं करती दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ; ऐसे करती हैं एक-दूसरे को अवॉयड
इस खबर को अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए दीपिका ने इंस्टाग्राम पर लिखा मैं इसका इंतजार नहीं कर सकती। एक्ट्रेस को इससे पहले हॉलीवुड की अगली पीढ़ी के वैनिटी फेयर मैग्जीन के लिए चुना गया था। इतना ही काफी नहीं था। उन्हें फोर्ब्स ने दुनिया की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेज में भी शुमार किया था। ये पहला मौका होगा जब दीपिका किसी अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड के रेड कार्पेट पर नजर आएंगी। हम सभी को इस बात का इंतजार रहेगा कि वो इस मौके पर क्या खास ड्रेस पहनेंगी। वैसे प्रियंका चोपड़ा कई अवॉर्ड फंक्शन में दिख चुकी हैं। जिनमें ऑस्कर और एमी शामिल हैं। वहीं दीपिका के लिए ये पहला मौका है। देखना दिलचस्प होगा कि मस्तानी के हाथों किस खुशनसीब को अवॉर्ड मिलेगा।
Read Also: इस वजह से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का हो सकता है ब्रेकअप
बता दें कि ऐसी खबरें सामने आ रही है के रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ब्रेकअप कर सकते हैँ। दोनों पिछले दो सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इनका रिश्ता इस समय काफी मुश्किलों से गुजर रहा है। दोनों के बीच अब हालात बदल गए हैं। कई रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर दीपिका से बहुत गुस्सा हैं। एक्टर इस वजह से नाराज हैं कि मस्तानी अपनी खुशी को जाहिर नहीं करती है। उन्हें करियर में मिल रही खुशी और उत्साह को जाहिर करना नहीं आता।
Read Also: Bigg Boss 10: दीपिका पादुकोण की चाहत विन डीजल करें होस्ट और रणवीर सिंह लें हिस्सा