दीपिका पादुकोण बहन अनीशा पादुकोण के बेहद करीबी मानी जाती हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे की टांग दोस्तों की तरह खिंचते हुए नजर आती हैं। दीपिका ने आज ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अनीशा के साथ फनी तस्वीर को शेयर किया है। अनीशा और दीपिका के मुंह में लड्डू नजर आ रहा है। फोटो शेयर करने के साथ ही दीपिका ने इस बात का भी खुलासा किया है कि उनकी मां प्लेट का पूरा खाना खत्म करने के लिए भी कहती हैं। फोटो को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन लिखा, जब आपकी मां प्लेट का पूरा खाना खत्म करने के लिए कहती हैं, इसलिए अनीशा मुझे पब्लिकली बुली कर रही है। दरअसल माना जा रहा है कि दीपिका पादुकोण ने बहन अनीशा से बदला लिया है।
दरअसल अनीशा ने बीते मंगलवार को दीपिका को एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें बहन का मजाक उड़ाया गया था। उस तस्वीर को दीपिका ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। दीपिका ने तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, पूरे एक दिन की मेहनत के बाद मेरी बहन ने मुझे यह भेजा है। लव यू अनीशा। बहन अनीशा के साथ दो घंटे पहले शेयर की गई तस्वीर को 4 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इसके साथ ही कमेंट्स की संख्या हजारों में हैं।
https://www.instagram.com/p/BjG7wf4BPEt/?
https://www.instagram.com/p/BjFPf73B3q9/?
दीपिका पादुकोण पिछले कुछ समय से अपनी शादी की खबरों को लेकर भी चर्चा में हैं। अफवाह है कि दीपिका इस साल नवंबर माह में रणवीर सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं। कुछ दिनों पहले ऐसी भी खबरें सामने आई थीं कि दीपिका और रणवीर सिंह मुंबई में एक घर की तलाश कर रहे हैं, दोनों विराट और अनुष्का के अपॉर्टमेंट के पास में ही घर देखने के लिए भी गए थे। हालांकि दीपिका और रणवीर दोनों ने ही रिलेशनशिप और शादी की खबरों को नकार चुके हैं।