दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण 8 के पहले एपिसोड में नजर आए थे। शो में इस कपल ने एक-दूसरे के बारे में कई बड़े खुलासे किए थे। वहीं इस दौरान दीपिका पादुकोण ने इस दौरान अपने रिलेशनशिप पर बड़ा खुलासा किया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है।
दरअसल दीपिका ने कहा था कि पहली बार रणवीर सिंह से मिली थीं, तो वह उनके साथ कैजुअल रिलेशनशिप में रहना चाहती थीं और एक्टर के साथ आने से पहले उन्होंने कुछ लोगों को डेट भी किया था।
एक्ट्रेस के इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। वहीं अब दीपिका पादुकोण ने एक नया वीडियो शेयर किया है। हालांकि एक्ट्रेस ने ट्रोलिंग पर कोई कमेंट नहीं किया है।
दीपिका पादुकोण ने शेयर किया वीडियो
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह सिल्वर गाउन पहने हुए नजर आ रही हैं। दीपिका ने एक वायरल मीम पर अपना एक फनी वीडियो बनाया है। जिसमें वह कहती नजर आ रही हैं कि ‘इतनी सुंदर, इतनी सुंदर, बिल्कुल वाव लग रही हो।’
वहीं एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ‘बिल्कुल वाव लग रही हो।’वहीं रणवीर सिंह ने इसपर रिएक्ट करते हुए हसंने वाली इमोजी बनाई है। एक्ट्रेस के इस वीडियो पर करण जौहर ने भी कमेंट किया है।
दीपिका पादुकोण ने क्या कहा था
कॉफी विद करण 8 के एपिसोड में दीपिका पादुकोण ने खुलासा किया था कि शादी से पहले वह रणवीर के साथ 4 और लोगों को डेट कर रही थीं। मैं रणवीर के साथ बस एक कैजुअल रिलेशनशिप में थी। मैं कुछ समय के लिए अकेली रहना चाहती थी क्योंकि मैं मुश्किल रिश्तों से आई थी। मैं एक ऐसे फेज से गुजर रही थी। जहां मैं किसी के भी साथ कमिट नहीं होना चाहती थी। जब तक रणवीर ने मुझे प्रपोज नहीं किया था। इससे पहले हमारे बीच कोई कमिटमेंट नहीं था, इसलिए मैं दूसरे लोगों से भी मिलती थी। लेकिन, मैं जितने भी लोगों से भी मिली। कोई भी मुझे खास नहीं लगा। मेरे दिमाग में हमेशा यह रहता था कि मैं रणवीर के साथ हूं। एक्ट्रेस के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है।