बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने पहली बार अपना बेबी बंप दिखाया गया है। उन्होंने प्रेग्नेंसी के समय में पहली बार फोटोशूट करवाया है वो भी तब जब उनकी डिलीवरी में महज कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में दीपिका ने फैंस को सरप्राइज कर दिया है। लेटेस्ट फोटोशूट में प्रेग्नेंट दीपिका के साथ पति रणवीर सिंह भी दिखाई दे रहे हैं। दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है।

दीपिका पादुकोण ने पहली बार अपना पूरा बेबी बंप दिखाया है। उन्होंने प्रेग्नेंसी में लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें उनके साथ एक्टर और पति रणवीर सिंह भी नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री दिख रही है। दीपिका को अक्सर बेबी बंप में स्पॉट किया जाता रहा है। लेकिन, वो प्रेग्नेंसी के दिनों में कभी भी बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए नजर नहीं आईं। ऐसे में डिलीवरी से पहले फैंस के लिए प्रेग्नेंसी फोटोशूट करवाना और उसे शेयर करना किसी तोहफे से कम नहीं है।

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में दीपिका के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो और खुशी साफतौर से देखने के लिए मिल रही है। वो इसमें ब्लैक कलर के आउटफिट में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। वो अपनी नेचुरल ब्यूटी को भी फ्लॉन्ट कर रही हैं। फोटोज में उनके चेहरे की चमक और खुशी को देखकर साफ जाहिर हो रहा है कि वो पहले बच्चे के वेलकम के लिए एक्साइटेड हैं। दीपिका की ये तस्वीरें सामने आने के बाद लोग उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं। इसमें टीवी से लेकर बॉलीवुड के सेलेब्स तक के नाम शामिल हैं, जो उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

दीपिका जल्द करेंगी बच्चे का वेलकम

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज दी थी। उन्होंने पोस्ट में बताया था कि वो सितंबर 2024 में अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाली हैं। ऐसे में अब वो अपनी ड्यू डेट के एकदम करीब हैं। हालांकि, ड्यू डेट का खुलासा नहीं किया है।

बहरहास, अगर दीपिका पादुकोण के प्रोफेशनल फ्रंट की बात की जाए तो एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में देखा गया था। इसमें वो एक प्रेग्नेंट लेडी के रोल में थीं। फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और प्रभास जैसे स्टार्स भी अहम रोल में थे। मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।