Deepika Padukone-Ranveer Singh Wedding Reception: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज यानी शनिवार 1 दिसंबर को मुंबई में सितारों को रिसेप्शन पार्टी देने जा रहे हैं। रणवीर दीपिका की इस रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के नामी चेहरे और पर्सनालिटीज शामिल होंगी। माना जा रहा है कि दीपवीर के मुंबई वाले रिसेप्शन में शाहरुख खान, संजय लीला भंसाली, अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन के आने की उम्मीद है।

बता दें, रणवीर दीपिका आज अपनी फैमिली, फ्रेंड्स और बॉलीवुड की खास पर्सनालिटीज के साथ अपनी शादी की खुशी का जश्न मनाएंगे। इससे पहले रणवीर दीपिका ने अपनी शादी की एक रिसेप्शन पार्टी मुंबई में करीबी दोस्तों के लिए रखी थी। पार्टी में सितारों का मेला तो नहीं देखा गया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पार्टी में मीडिया जगत के कुछ लोग मौजूद रहे।

इसके अलावा रणवीर की बहन रितिका ने भी दीपवीर की शादी की खुशी में एक पार्टी मुंबई में ऑर्गनाइज की थी। इस पार्टी में भी रणवीर काफी ड्रमैटिक अंदाज में दीपिका के साथ पहुंचे थे। दीपिका इस रिसेप्शन में परी जैसी दिखाई दे रही थीं।

रणवीर दीपिका ने अपनी शादी की खुशी में बेंगलुरू में भी एक रिसेप्शन पार्टी रखी थी। इस पार्टी में रणवीर दीपिका ने गोल्डन कलर थीम बेस्ड ड्रेस पहनी थीं।बताते चलें रणवीर दीपिका ने 14 और 15 नवंबर को इटली में शादी की।

इटली के लेक कोमो में कोंकणी और सिंधी रिवाजों से दोनों की शादी संपन्न हुई। दीपिका रणवीर ने इस दौरान सब्यसाची द्वारा डिजाइंड कपड़े पहने। दीपिका ने लाल रंग का शादी जोड़ा पहना वहीं रणवीर भी लाल रंग की शेरवानी में नजर आए थे।