दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक दूसरे को लंबे समय से डेट करने के बाद 14-15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों ही स्टार्स अपनी शादी की तैयारियों में बिजी हैं। हाल ही में दीपिका अपने घर बैंगलोर पहुंची थीं। दीपिका के घर में शादी से पहले होने वाली पारंपरिक रस्मों का हिस्सा बनीं थी। शनिवार को दीपिका बैंगलोर से वापस आ चुकी हैं। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका इन दिनों अपनी शादी की शॉपिंग में बिजी हैं और कुछ दिन पहले ही उन्होंने मंगलसूत्र भी खरीदा है। दीपिका के मंगलसूत्र की कीमत काफी ज्यादा है। दीपिका पादुकोण अपने होने वाले पति रणवीर सिंह के लिए भी खरीदारी कर रही हैं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की तैयारियों जोरो-शोरों से शुरु हो चुकी हैं। कहा जा रहा है कि दोनों इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि शादी के वेन्यू की घोषणा कपल की ओर से अभी तक नहीं हुई है। करियर की बात करें तो रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्में ‘गली बॉय’ और ‘सिंबा’ हैं। इसके अलावा रणवीर करण जौहर के प्रोजेक्ट ‘तख्त’ में भी नजर आएंगे। जबकि दीपिका पादुकोण का कोई भी प्रोजेक्ट अभी तक फाइनल नहीं किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ने करीब 20 लाख की कीमत का मंगलसूत्र खरीदा है। दीपिका पादुकोण ने अपने होने वाले पति रणवीर सिंह के लिए भी 200 ग्राम की एक चेन खरीदी है। इसके अलावा दीपिका ने दो नेकलेस की भी खरीदारी की है। दीपिका की ज्वेलरी की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है। खबरों की मानें को दीपिका ने मुंबई के अंधेरी स्थित एक ज्वेलरी स्टोर से शॉपिंग की है। एक्ट्रेस की खरीदारी का प्लान पहले से तय था। यही कारण है कि दीपिका के ज्वेलरी खरीदते वक्त शोरुम करीब आधे घंटे के लिए बंद कर दिया गया था।

गौरतलब है कि दीपिका ने साल की शुरूआत में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के बाद से कोई भी फिल्म साइन नहीं की थी। फिल्म पद्मावत जबरदस्त सुर्खियों में रही लेकिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त बिजनेस करने में सफल रही। दीपिका इरफान खान के साथ एक फिल्म में काम कर रही थी लेकिन इरफान खान की सेहत खराब होने के चलते ये फिल्म अटक गई है। इस फिल्म को विशाल भारद्वाज डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं रणवीर सिंह की सिंबा दिसंबर में रिलीज़ के लिए तैयार है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की रस्में शुरू, यहां देखें अंदर की तस्वीरें