रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इटली के लेककोमो में 14-15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे हैं। अब दीपवीर अपने रिसेप्शन पार्टियों में बिजी है। रणवीर-दीपिका 1 दिसंबर को भी रिसेप्शन पार्टी को होस्ट करेंगे। तीसरे रिसेप्शन का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि ऐसा बताया जा रहा है कि दीपिका-रणवीर मुंबई में ही तीन रिसेप्शन पार्टी को होस्ट करेंगे। जिनकी तारीखें 24 नवंबर, 28 नवंबर और 1 दिसंबर तय की गई हैं। 28 नवंबर और 1 दिसंबर की पार्टी का वेन्यू और कई डिटेल्स सामने आ चुकी हैं, लेकिन फिलहाल 24 नवंबर को होने वाली पार्टी का जानकारी अभी तक सामने नहीं आ सकी है।
रिसेप्शन कार्ड अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। कार्ड पर लिखा है- कृपया हमारी शादी का जश्न मनाने के लिए आप सभी पधारे। यह रिसेप्शन मुंबई स्थित ग्रैंड हयात में आयोजित किया जाएगा। साथ पार्टी का ड्रेस कोड ब्लैक टाई रखा गया है। 21 नवंबर को हुई दीपिका-रणवीर की रिस्पेशन पार्टी मे दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार शरीक हुए। बैंगलोर स्थित दीपिका के घर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर समाने आ चुकी हैं।
normally I don’t give explanations pic.twitter.com/BIp0z8LFkA
— Manisha Koirala (@mkoirala) November 21, 2018

?? normally I don’t give explanations pic.twitter.com/BIp0z8LFkA
— Manisha Koirala (@mkoirala) November 21, 2018
कपल ने रिसेप्शन में सब्यसाची का डिजाइनर आउटफिट पहना। ग्लोडन कलर की साड़ी में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं तो वहीं रणवीर सिंह ब्लैक कलर की शेरवानी में काफी जच रहे थे। दीपवीर के रिसेप्शन में साउथ इंडियन डिशेज को रखा गया था। बताया जाता है कि दीपिका पादुकोण की मां उज्जला पादुकोण ने कई बार होटल जाकर खाने की टेस्टिंग की है। दीपवीर का रिसेप्शन लीला पैलेस होटल में आयोजित किया गया था। कहा जा रहा है कि मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में इंडस्ट्री के दिग्गज सितारे शामिल होंगे। जिसमें शाहरुख खान, सलमान खान, अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, रेखा, अर्जुन कपूर, वरुण धवन समेत कई सितारों के नाम गेस्ट लिस्ट में शामिल हैं।


