बॉलीवुड एक्टर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शुक्रवार को अपनी बेटी की पहली झलक शेयर करते हुए नाम का खुलासा किया है। दीपिका और रणवीर, ने सितंबर में अपनी बच्ची का स्वागत किया और अब एक्टर्स ने फैंस को बेटी का नाम बताया है। शुक्रवार को कपल ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनकी बच्ची के पैर दिख रहे थे, जो एथनिक वियर पहने हुए थी। कैप्शन में, उन्होंने अपनी बेटी के नाम का अर्थ और इसे चुनने के पीछे का कारण बताया। एक्टर्स ने बताया कि उनकी बेटी का नाम दुआ पादुकोण सिंह है। दुआ का मतलब प्रार्थना होता है।
फोटो शेयर करते हुए कपल ने लिखा, “दुआ पादुकोण सिंह। ‘दुआ’: जिसका मतलब है प्रार्थना। क्योंकि वह हमारी प्रार्थनाओं का जवाब है। हमारे दिल प्यार और कृतज्ञता से भरे हुए हैं। दीपिका और रणवीर।” 8 सितंबर को जन्म लेने के बाद से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की बेटी की यह पहली तस्वीर है।
य
2018 में शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े ने इस साल सितंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। इस जोड़े ने इस साल फरवरी में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए जामनगर जाने से ठीक पहले प्रेगनेंसी की घोषणा की।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फिल्म सिंघम अगेन आज स्क्रीन पर रिलीज हुई। यह उनकी बेटी के जन्म के बाद की पहली रिलीज है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दीपिका प्रेगनेंट थीं। रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में दीपिका की पहली फ़िल्म है। इस फ़िल्म में अजय देवगन, अर्जुन कपूर, अक्षय कुमार, करीना कपूर और टाइगर श्रॉफ भी हैं।