दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बाद पहली बार मुंबई साथ आ पहुंचे हैं। खबर है कि मुंबई आने के बाद दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह के घर गई हैं। तो क्या दीपिका रणवीर के संग अब रणवीर के घर रहेंगी। बता दें, इससे पहले खबरें थीं कि दीपिका-रणवीर का जब तक नया घर खोजने का सिलसिला खत्म नहीं होता तब तक रणवीर दीपिका के साथ उनके अपार्टमेंट में रहेंगे।
बात दें, रणवीर दीपिका ने 14 और 15 नवंबर को रॉयल तरीके से इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी। अपने परिवार के साथ रणवीर दीपिका शादी के बंधन में बड़े ही प्राइवेट तरीके से बंधे थे। इस बीच रणवीर दीपिका की कई सारी तस्वीरें सामने आई। शादी के वेन्यू की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर हिट हुईं।
इसके बाद रणवीर दीपिका ने अपने ऑफीशियल अकाउंट से अपनी शादी की दो तस्वीरें शेयर की थीं। अब रणवीर दीपिका अपनी शादी के बाद वापस भारत लौट आए हैं। इस दौरान रणवीर दीपिका शादी के बाद पहली बार मुंबई के लिए साथ आते दिखाई दिए। देखें तस्वीरें:-
एयरपोर्ट पर रणवीर दीपिका को कैप्चर किया गया। रणवीर सिंह ने इस दौरान क्रीम कलर का कुर्ता पजामा और लाल रंग की जैकेट पहनी हुई थी। वहीं दीपिका ने भी रणवीर से मैजिंक पड़े पहने हुए थे। दीपिका क्रीम कलर के सूट और लाल हैवी चुन्नी ओढ़े दिखाई दीं।
अब भारत वापस आने के बाद रणवीर और दीपिका अपने शादी के रिसेप्शन की तैयारियों में जुटेंगे।
बता दें, रणवीर और दीपिका दो रिसेप्शन पार्टीज देंगे। एक पार्टी बेंगलुरू में होगी और दूसरा ग्रैंड रिसेप्शन मुंबई में सितारों के लिए रखा जाएगा।
बेंगलुरू में 21 नवंबर को द लीला पेलेस में दीपिका रणवीर पार्टी देंगे। वहीं मुंबई में रणवीर दीपिका 28 नवंबर को द ग्रैंड हयात में रिसेप्शन देंगे।




WATCH: Ranveer Singh and Deepika Padukone at Ranveer Singh's residence in Mumbai. They got married earlier this week in Italy's Lombardy pic.twitter.com/kgaiq87WTO
— ANI (@ANI) November 18, 2018


https://www.instagram.com/p/BqT5Bvkgh_d/