Deepika Padukone, Ranbir Kapoor: दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। पोस्ट में रणबीर कपूर दीपिका पादुकोण के साथ नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें दीपिका रणबीर की फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ के टाइम की है। इस पोस्ट पर दीपिका ने जानकारी देते हुए बताया कि ये तस्वीरें ‘फर्स्ट लुक टेस्ट’ वाली हैं। फोटो को शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा- ‘यादें मिठाई के डिब्बे की तरह होती है..एक बार खुला तो सिर्फ एक टुकड़ा नहीं खा पाओगे- नैना तलवार।’

दीपिका के इस पोस्ट को जब पति रणवीर सिंह ने देखा तो उन्होंने भी रिएक्शन दिया। रणवीर सिंह ने कमेंट बॉक्स पर दीपिका और रणबीर की फोटो को देख कर लिखा -‘क्यूट’। रणबीर का नॉर्मल कमेंट देख कर और लोगों के भी रिएक्शन सामने आने लगे। कुछ लोगों ने दीपिका और रणबीर की फोटो को देख कर रिएक्ट किया तो कुछ ने रणवीर सिंह का मजाक उड़ाया।

एक यूजर ने रणवीर को टैग करते हुए लिखा- ‘रणवीर सिंह गुस्सा नहीं आ रहा है?’ तो एक अन्य यूजर ने जवाब में कहा- ये दोस्ती है। तो कोई बोला- रणवीर कहां से तुमको क्यूट लग रहा है ये? कई लोग इसे सिर्फ फिल्म के पोस्टर की तरह ही देखते नजर आए। एक यूजर ने कहा- क्या फिल्म थी, जो लोगों, समय औऱ कर्तव्य का पालन औऱ रिस्पेक्ट करना सिखाती है।

वहीं कुछ फैंस ऐसे भी थे जो अब भी दीपिका से सवाल करते दिखे कि उन्होंने रणवीर सिंह से शादी क्यों की?  एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- ‘दीपिका रणबीर कपूर तुम दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हो,दीपिका क्यों तुमने रणवीर सिंह से शादी कर ली?’ एक यूजर तो रणवीर पर गुस्सा करता दिखा- दीपिका ने ये क्या शेयर किया है।

बता दें दीपिका औऱ रणवीर सिंह न साल 2018 में शादी की थी। दीपिका रणवीर ने इटली में परिवार के बीच प्राइवेट सेरेमनी में धूमधाम से शादी रचाई थी। वहीं इससे पहले दीपिका और रणबीर कपूर रिलेशनशिप में रह चुके हैं। दोनों ने अपने रिलेशन को कबूल भी किया था। लेकिन फिर बाद में खबर आई थी कि रणबीर और दीपिका का ब्रेकअप हो गया है। इसके बाद दीपिका औऱ रणवीर सिंह की नजदीकियां बढ़ गईं। फिल्म रामलीला के सेट से दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई थी।