Deepika Padukone Pregnancy: दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी को लेकर खबर सामने आई है। हाल ही में एक्ट्रेस ने BAFTA में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी, तभी से लेकर उनकी प्रेग्नेंसी की अटकलें लगाई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह और दीपिका के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दीपिका का दूसरा ट्राइमेस्टर चल रहा है और जल्द ही वह मां बनेंगीं।
द वीक की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हाल ही में दीपिका और रणवीर के करीबी ने उन्हें इस बात की जानकारी दी है। सूत्र ने कहा कि दीपिका और रणवीर ने उन्हें गुडन्यूज दी है कि वह जल्द ही अपने पहले बच्चे का वेलकम करेंगे। सूत्र ने बताया कि दीपिका का दूसरा ट्राइमेस्टर चल रहा है।
हालांकि दीपिका को लगातार एक्टिव देखा जा रहा है और उन्हें देखकर नहीं कहा जा सकता कि उनका दूसरा ट्राइमेस्टर चल रहा है। इसी बीच उनके BAFTA वाले लुक को लेकर कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस का बेबी बंप दिखाई दे रहा है। फिलहाल रणवीर और दीपिका की तरफ से गुड न्यूज को लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है और फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर सिंह ने सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में एक दूसरे के साथ शादी की थी। दोनों को एक साथ 10 साल से भी ज्यादा हो चुके हैं। इनकी पहली मुलाकात 2012 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘राम लीला’ के दौरान हुई थी, जिसमें कपल ने साथ में काम किया था। दोनों की जोड़ी और केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था।
रणवीर और दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका को हाल ही में आई फिल्म ‘फाइटर’ में देखा गया। वहीं रणवीर को आखिरी बार ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में देखा गया। इसके बाद जल्द ही वह ‘सिंघम 3’ और ‘डॉन 3’ में नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही दीपिका प्रभास स्टारर Kalki 2898 AD में दिखेंगी। इसके साथ ही वह ‘सिंघम 3’ में भी नजर आएंगी।