Deepika Padukone Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) पिछले काफी समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। इस पर एक्ट्रेस और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की ओर से कोई खुलासा तो पहले नहीं किया गया था। लेकिन, अब दीपिका ने पोस्ट शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया है। वो दो महीने की प्रेग्नेंट हैं और इस साल उनके घर में बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। रणवीर सिंह और दीपिका अपने पहले बच्चे के लिए काफी एक्साइटेड हैं। दीपिका ने पोस्ट शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी है और सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है।

दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर पोस्ट शेयर की है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने डिलीवरी डेट का भी खुलासा किया है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘बेबी सितंबर 2024 में आने वाला है।’ एक्ट्रेस की इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है। बॉलीवुड सेलेब्स भी उन्हें ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। इस पोस्ट को रणवीर सिंह ने भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

BAFTA अवॉर्ड्स में दिखा था बेबी बंप

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी की खबर तब सामने आई जब वो BAFTA अवॉर्ड्स में पहुंची थीं। इस दौरान उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक्ट्रेस का बेबी बंप देखने के लिए मिला था। अवॉर्ड शो में दीपिका को अपने बेबी को साड़ी से छुपाते हुए देखा गया था। इसके बाद उनकी प्रेग्नेंसी की चर्चा को हवा मिल गई थी। उस समय ना तो दीपिका और ना ही रणवीर सिंह की ओर से कोई रिएक्शन दिया गया था। अब उनकी अनाउंसमेंट के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

शादी के 5 साल बाद मां बनेंगी दीपिका

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के 5 साल के बाद पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। दोनों ने साल 2018 में शादी की थी। ‘द वीक’ की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका अभी सेकेंड ट्राइमेस्टर में हैं। मां बनने को लेकर एक्ट्रेस की ओर से एक बार बयान दिया गया था कि उन्हें और रणवीर सिंह को बच्चे बहुत पसंद हैं। वो फैमिली शुरू करने के लिए इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही थीं। दीपिका की ओर से ये बातें ‘वोग सिंगापुर’ से कही गई थी।

इसके अलावा अगर दीपिका पादुकोण की फिल्मों की बात की जाए तो वो इन दिनों फिल्म ‘सिंघम 3’ को लेकर चर्चा में हैं। इससे एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है। ऐसे में प्रेग्नेंसी के दिनों में भी वो इस मूवी के लिए शूटिंग करने वाली हैं।